93 दिन पानी के अंदर रहकर 10 साल छोटे हो गए यह साइंटिस्‍ट! जानें पूरा मामला

जोसेफ डिटुरी की योजना 100 दिनों तक पानी के अंदर रहने की है, जहां उनका ठिकाना 100 स्‍क्‍वॉयर फुट का एक कैप्‍सूल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जून 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • ‘जोसेफ डिटुरी’ पानी में रहने का विश्‍व रिकॉर्ड बना चुके हैं
  • उनका दावा है कि वह पहले से ज्‍यादा छोटे गए हैं
  • उनकी उम्र 10 साल तक कम हो गई है और लंबाई भी बढ़ गई है

प्रोफेसर डिटुरी को ‘डॉ. डीप सी' के नाम से भी जाना जाता है। उनके शोध का एक हिस्‍सा यह भी है कि दबावयुक्त वातावरण मानव शरीर को कैसे प्रभावित करता है।

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ‘जोसेफ डिटुरी' (Joseph Dituri) सुर्खियों में हैं। पानी के अंदर सबसे ज्‍यादा वक्‍त गुजारने वाले व्‍यक्ति के रूप में उनका नाम दर्ज हो चुका है। अमेरिका की फ्लोरिडा लैगून (Florida lagoon) में करीब 30 फीट नीचे रहते हुए ‘जोसेफ डिटुरी' को 93 दिन से ज्‍यादा हो गए हैं। प्रोफेसर ने दावा किया है कि इतने दिनों तक पानी के अंदर रहने के बाद उनकी उम्र कम हो गई है यानी वह छोटे हो गए हैं। उनकी एजिंग क्‍लॉक पीछे हो गई है। जोसेफ डिटुरी की योजना 100 दिनों तक पानी के अंदर रहने की है, जहां उनका ठिकाना 100 स्‍क्‍वॉयर फुट का एक कैप्‍सूल है। 

प्रोफेसर डिटुरी को ‘डॉ. डीप सी' के नाम से भी जाना जाता है। उनके शोध का एक हिस्‍सा यह भी है कि दबावयुक्त वातावरण मानव शरीर को कैसे प्रभावित करता है। डिटुरी 9 जून को पानी से बाहर आएंगे। इससे पहले एक बड़ी जानकारी उन्‍होंने शेयर की है। डेलीमेल से बातचीत में प्रोफेसर ने कहा है कि पानी के अंदर रहने के बाद उनकी उम्र 10 साल तक कम हो गई है। यही नहीं, पानी की अंदर रहने से उनकी लंबाई भी 20 फीसदी बढ़ गई है। 
Advertisement

प्रोफेसर ड‍िटुरी ने डेलीमेल डॉट कॉम को बताया कि डॉक्टरों ने पानी में रहते हुए उनके शरीर का परीक्षण किया। डिटुरी का दावा है कि अब वो पहले से कम उम्रदराज हैं। पानी के अंदर रहने से उनके शरीर पर कई असर देखे गए हैं। उनका कोलेस्ट्रॉल 72 पॉइंट कम हुआ है। 

बीते दिनों अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में प्रोफेसर डिटुरी ने लिखा था कि मुझे खुशी है कि खोज के लिए मेरी जिज्ञासा ने मुझे यहां तक पहुंचाया। पहले दिन से मेरा लक्ष्य दुनियाभर के वैज्ञानिकों और आने वाली पीढ़‍ियों को प्रेरित करना रहा है। डिटुरी ने जिस विश्‍व रिकॉर्ड को तोड़ा, वो पहले दो वैज्ञानिकों के नाम था, जिन्‍होंने साल 2014 में पानी के अंदर 73 दिन बिताए थे। डिटुरी 100 दिनों तक पानी में रहकर वैज्ञानिकों के लिए नया टार्गेट सेट करने जा रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.