अंतरिक्ष में पहली बार धरती के बाहर इस ग्रह के चंद्रमा पर मिला जीवन का जरूरी तत्व

Enceladus पर फॉसफोरस बहुत अधिक मात्रा में मौजूद पाया गया है। यह बर्फ के टुकड़ों में मौजूद है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2023 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Enceladus पर फॉसफोरस बहुत अधिक मात्रा में मौजूद पाया गया है
  • चंद्रमा के बारे में कहा गया है कि इसकी सतह के नीचे एक सागर मौजूद है
  • धरती के अलावा किसी अन्य खगोलीय पिंड के समुद्र पर यह तत्व नहीं पाया गया था

NASA की JPL के अनुसार, वैज्ञानिकों को शनि ग्रह के चंद्रमा पर फॉसफोरस मिला है।

Photo Credit: NASA/JPL

अंतरिक्ष अनंत माना जाता है। इसमें ऐसी अनेकों दुनिया हो सकती हैं जिनके बारे में अभी तक अंदाजा लगाना भी संभव नहीं है। विज्ञान की मदद से मनुष्य सौर मंडल के ग्रहों का पता लगाने में कामयाब तो हो गया है लेकिन इनके बारे में भी लगातार खोज जारी है। इनमें से एक ग्रह है मंगल जिसको लेकर दुनिया के वैज्ञानिक दिन-रात एक करके इस पर जीवन के निशान तलाश रहे हैं। पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश कर रहे वैज्ञानिकों को सबसे ज्‍यादा ‘भरोसा' मंगल ग्रह (Mars) पर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) कई वर्षों से मंगल ग्रह पर अपने मिशन भेज रही है, ताकि वहां की परिस्‍थि‍तियों को समझा जा सके। कई वैज्ञानिकों को लगता है कि अरबों साल पहले मंगल ग्रह की जलवायु जीवन पनपने के अनुकूल थी। 

मंगल के अलावा अब अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक और ग्रह के बारे में रोचक जानकारी दी है। यह खोज भी पृथ्वी के बाहर जीवन तलाशने की आशा से जुड़ी है। NASA की JPL के अनुसार, वैज्ञानिकों को शनि ग्रह के चंद्रमा पर फॉसफोरस मिला है। यह इसके उपग्रह एन्सेलेडस (Enceladus) पर पाया गया है। Enceladus शनि का ग्रह का 6वां सबसे बड़ा चंद्रमा है। जो बर्फ की परत से ढका हुआ बताया जाता है। अभी तक धरती के अलावा किसी अन्य खगोलीय पिंड के समुद्र पर यह तत्व नहीं पाया गया था। 

यह शनि ग्रह का 6वां सबसे बड़ा चंद्रमा Enceladus है।
Photo Credit: NASA/JPL


Enceladus पर फॉसफोरस बहुत अधिक मात्रा में मौजूद पाया गया है। यह बर्फ के टुकड़ों में मौजूद है। Phosphorus जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व कहा जाता है। यह DNA का मूलभूत तत्व कहा जाता है। नासा ने अपने कैसिनी मिशन (Cassini mission) के डेटा से यह खोज की है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक टीम ने अपना योगदान दिया है। एजेंसी ने कहा है कि यह फॉसफोरस लवण वाली बर्फ के दानों में मौजूद है जो अंतरिक्ष में Enceladus से फैले हुए हैं। 

इस चंद्रमा के बारे में कहा गया है कि इसकी सतह के नीचे एक सागर मौजूद है। इससे पानी बर्फ की दरारों से बाहर आता है जो इसके दक्षिणी ध्रुव पर पाया जाता है। यह एक पंख की तरह दिखता है। कैसिनी मिशन के दौरान 2004 से 2017 तक इस एरिया से कई बार गुजरा गया। यहां से इकट्ठा हुए डेटा को खंगाल कर वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इस चंद्रमा पर मिनरल और ऑर्गेनिक पदार्थ भारी मात्रा में मौजूद हैं। इनमें एमिनो एसिड के अवयव भी पाए गए हैं जो कि जीवन से ही संबंधित हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.