Ring of Fire solar eclipse : 2 दिन बाद लग रहा अनोखा सूर्य ग्रहण, 2046 तक नहीं दिखेगा फ‍िर, जानें

Ring of Fire solar eclipse : यह तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। हालांकि वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 12:39 IST
ख़ास बातें
  • 2 दिन बाद लगने जा रहा अनोखा सूर्य ग्रहण
  • रिंग ऑफ फायर कहा जाता है इसे
  • नासा के यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे लाइव टेलीकास्‍ट

क्‍योंकि भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा, ऐसे में अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स का रुख कर सकते हैं।

Photo Credit: Nasa

Ring of Fire solar eclipse : अगले 2 दिनों के बाद यानी 14 अक्‍टूबर को आसमान में बेहद दुर्लभ सूर्य ग्रहण (solar eclipse october 2023) लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार (annular) सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) भी कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) बता चुकी है कि साल 2012 के बाद पहली बार यह ग्रहण उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका के आसमान में दिखाई देगा और 2046 तक दोबारा नजर नहीं आएगा। 

चक्राकार या वलयाकार सूर्यग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। यह तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। हालांकि वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता और सूर्य पर एक काली डिस्‍क की तरह दिखता है। 

क्‍योंकि भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा, ऐसे में अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स का रुख कर सकते हैं। नासा इस ग्रहण का लाइव कवरेज करने वाली है। उसके ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर ग्रहण को देखा जा सकेगा। यानी दुनियाभर के लोग ‘रिंग ऑफ फायर' के नजारे को ऑनलाइन लाइव देख पाएंगे। इसका टेलीकास्‍ट भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। 




सूर्यग्रहण को नग्‍न आंखों से देखना सेफ नहीं माना जाता। नासा का कहना है कि जो लोग मौके पर मौजूद होकर सूर्यग्रहण का नजारा देखेंगे, वो पिनहोल प्रोजेक्टर की मदद ले सकते हैं।

14 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण के बाद 28 अक्‍टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह यूरोप, अफ्रीका, एशिया, अंटार्कटिका और ओशिनिया समेत पूर्वी गोलार्ध के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण भी प्रभावी नहीं होगा। एक ही महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाएं अमूमन नहीं होतीं। ऐसे में उन लोगों के लिए यह दिलचस्‍प मौका है, जिनकी दिलचस्‍पी आसमान में होनी वाली घटनाओं में है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  4. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  6. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  7. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  8. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  9. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.