Ring Of Fire Solar Eclipse: 14 अक्टूबर को अनोखा सूर्य ग्रहण, आग के छल्ले में बदल जाएगा सूरज!

पृथ्वी से दूरी होने के कारण चांद ग्रहण के समय सूरज को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, और इस कारण सूरज का प्रकाश चांद के पीछे से एक रिंग के आकार में फूट पड़ता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 21:02 IST
ख़ास बातें
  • 14 अक्टूबर को होने वाला सूर्य ग्रहण अमेरिका के काफी हिस्सों में दिखेगा
  • भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा
  • इसके बाद अक्टूबर की 29 तारीख को चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है

Photo Credit: NASA

अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए अक्टूबर का महीना एक खास इवेंट लेकर आ रहा है। अक्टूबर में खास तरह का सूर्य ग्रहण लगने वाला है जिसे रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) ग्रहण के नाम से जाना जाता है। इसे ऐसा नाम क्यों दिया गया है, यह सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है, और दुनिया के किन हिस्सों में लोग इसे देख पाएँगे, इसकी पूरी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं। 

सूर्य ग्रहण अक्टूबर में दिखाई देने वाला है जो कि रिंग ऑफ फायर कहा जाएगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चांद, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इस बार जो सूर्य ग्रहण लगेगा वो बेहद खास होगा, क्योंकि इस तरह का ग्रहण तब लगता है जब चांद पृथ्वी से सबसे दूर होता है। यानी कि चांद की कक्षा का पृथ्वी से सबसे दूर वाला बिंदु जहां होता है, और सूरज जब चांद के पीछे आ जाता है, यह ग्रहण तब दिखाई देता है। NASA ने इसके बारे में जानकारी दी है। 

पृथ्वी से दूरी होने के कारण चांद ग्रहण के समय सूरज को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, और इस कारण सूरज का प्रकाश चांद के पीछे से एक रिंग के आकार में फूट पड़ता है। जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यह ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने वाला है। इसे एन्युलर सोलर एक्लिप्स (Annular Solar Eclipse) भी कहते हैं। क्योंकि सूरज इसमें एक छल्ले के जैसा दिखने लगता है जिसे अंग्रेजी में एन्युलस कहते हैं। वहीं चांद इसमें एक काली प्लेट के जैसा दिखता है। 

कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' सूर्य ग्रहण? 
Advertisement
14 अक्टूबर को होने वाला ये सूर्य ग्रहण अमेरिका के काफी हिस्सों में दिखाई देगा। यह नॉर्थ अमेरिका, मिडल, और साउथ अमेरिका में देखा जाएगा। समय सुबह 9.13 बजे का बताया गया है। अमेरिका में कैलिफोर्निया, नेवादा, उटाह, एरिजोना, न्यूमैक्सिको, टेक्सास जैसे स्टेट्स में इसे साफतौर पर देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके बाद अक्टूबर में चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसा संयोग बहुत कम होता है जब एक ही महीने में सूर्य और चांद, दोनों पर ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को होगा जो रात के 1.06 बजे शुरू होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.