रिपोर्ट में दावा- हम अभी भी हिमयुग में जी रहे, तो फ‍िर बर्फ का अंबार क्‍यों नहीं?

अगर हम किसी हिमयुग में हैं, तो फ‍िर पृथ्‍वी पर बर्फ का अंबार क्‍यों नहीं है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि इंसान एक ऐसे दौर में हैं, जिसे ‘इंटरग्लेशियल’ कहा जाता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जून 2022 18:08 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहला हिमयुग लगभग 2 अरब साल पहले हुआ था
  • सबसे नया हिमयुग 26 लाख साल पहले माना जाता है
  • कहा जाता है कि तकनीकी रूप से हम अभी भी इसी में हैं

रिपोर्ट कहती है कि अभी हम आइस ऐज यानी हिमयुग के गर्म इंटरग्‍लेशियल पीरियड में हैं। यह लगभग 11 हजार साल पहले शुरू हुआ था।

पृथ्‍वी पर हिमयुग के बारे में हम पढ़ते आए हैं। एक ऐसा वक्‍त जब लंबे समय तक मौसम ठंडा रहता है, मसलन कई लाख साल तक। उसे हिमयुग कहते हैं। इस दौरान पृथ्‍वी के एक बड़े हिस्‍से पर बर्फ की चादर होती है। सवाल उठता है कि पृथ्‍वी के आखिर कितने हिमयुग हैं और उनमें किस तरह से इंसान जीवित रहेगा। space.com की एक रिपोर्ट में इसी पर रोशनी डालने की कोशिश की गई है। माना जाता है कि पृथ्‍वी पर कम से कम 5 हिमयुग रहे हैं। इनमें सबसे पहला हिमयुग लगभग 2 अरब साल पहले हुआ था और लगभग 300 लाख साल तक चला था। सबसे नया हिमयुग 26 लाख साल पहले माना जाता है। कहा जाता है कि तकनीकी रूप से अभी भी हम इसी युग में हैं। 

अगर हम किसी हिमयुग में हैं, तो फ‍िर पृथ्‍वी पर बर्फ का अंबार क्‍यों नहीं है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि इंसान एक ऐसे दौर में हैं, जिसे ‘इंटरग्लेशियल' कहा जाता है। इसमें तापमान में ठंडे और गर्म स्तरों के बीच उतार-चढ़ाव होता है। गर्म चरण में बर्फ और ग्‍लेशियर पिघलते हैं, जिसे इंटरग्लेशियल कहा जाता है। वहीं, ठंडे फेज में बर्फ का विस्‍तार होता है। रिपोर्ट कहती है कि अभी हम आइस ऐज यानी हिमयुग के गर्म इंटरग्‍लेशियल पीरियड में हैं। यह लगभग 11 हजार साल पहले शुरू हुआ था। 

रिपोर्ट कहती है कि जब ज्‍यादातर लोग ‘हिमयुग' के बारे में बात करते हैं, तो वो आम तौर पर आखिरी ग्‍लेशियल पीरियड का जिक्र करते हैं, जो लगभग 115,000 साल पहले शुरू हुआ था और 11,000 साल पहले इंटरग्लेशियल पीरियड की शुरुआत के साथ खत्‍म हो गया। 

आज की तुलना में तब हमारी पृथ्‍वी बहुत ठंडी थी। ठंड जब पीक पर थी, तब बर्फ की चादरों ने ज्‍यादातर उत्तरी अमेरिका को कवर किया था। उत्तरी अमेरिका और यूरेशिया बर्फ की चादरों से ढके हुए थे। पृथ्वी अधिक शुष्क थी और समुद्र का स्तर बहुत कम था। 

सवाल उठता है कि क्‍या हिमयुग में इंसान था? जवाब है हां। रिपोर्ट कहती है कि इंसान की प्र‍जाति यानी होमो सेपियन्‍स 300,000 साल पहले अफ्रीका में उभरी थी। हिमयुग के दौरान कुछ आबादी अफ्रीका में रही और बाकी यूरोप के ठंडे वातावरण समेत बाकी दुनिया में चली गई। माना जाता है कि अपनी कुशलता से इंसान उन इलाकों में जीवित बचा रहा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.