सूर्यग्रहण बहुत दूर है! उससे पहले आसमान में दिखेंगे 6 ग्रह, जानें डिटेल

Parade of planets 2024 : यह घटना 3 जून को हो सकती है, जब 6 ग्रह- बुध, मंगल, बृहस्‍पति, शनि, यूरेनस और नेप्‍च्‍यून आसमान में एक सीध में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2024 17:34 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी से नजर आएंगे 6 ग्रह
  • जून के पहले सप्‍ताह में दिखेगा नजारा
  • एक सीध में दिखाई देंगे ग्रह

जो यूजर यूरेनस और नेप्‍च्‍युन को देखना चाहते हैं उन्‍हें दूरबीनों का इस्‍तेमाल करना होगा।

Parade of planets : 8 अप्रैल को दुनिया ने इस साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण (Solar eclipse 2024) देखा था। अब बात शुरू हो गई है 2024 के दूसरे सूर्यग्रहण की, जो अक्‍टूबर में नजर आएगा। इसमें पांच महीनों का वक्‍त है यानी इंतजार लंबा है। लेकिन अगर आपकी दिलचस्‍पी आसमान में होने वाली घटनाओं में है, तो सिर्फ एक सप्‍ताह की देरी है। जून के पहले वीक में आपको आसमान में ऐसा कुछ दिख सकता है, जो रोमांच‍ित करने वाला होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक के बाद एक 6 ग्रह पृथ्‍वी से नजर आएंगे। 

यह घटना 3 जून को हो सकती है, जब 6 ग्रह- बुध (Mercury), मंगल (Mars), बृहस्‍पति (Jupiter), शनि (Saturn), यूरेनस (Uranus) और नेप्‍च्‍यून (Neptune) आसमान में एक सीध में दिखाई देंगे। इसे ग्रह संरेखण (Planetary alignment) कहा जाता है, जिसमें पृथ्‍वी वह पॉइंट होगी, जहां से 6 ग्रह एक सीधी रेखा में या एक-दूसरे के करीब दिखाई देते हैं। 
Advertisement
 

बिना दूरबीन के भी दिखाई देंगे?

दिलचस्‍प यह है कि 3 जून को नजर आने वाले 6 ग्रहों से कुछ बिना दूरबीन के भी दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस चंद्रमा की अहम भूमिका होगी, उसकी रोशनी से ग्रहों की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है। बुध की सूर्य से नजदीकी के कारण उसे  शायद खुली आंखों से साफ ना देखा जा सके, पर मंगल और शनि और बृहस्‍पति ग्रह नजर आएंगे, लेकिन धुंधले। जो यूजर यूरेनस और नेप्‍च्‍युन को देखना चाहते हैं उन्‍हें दूरबीनों का इस्‍तेमाल करना होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले चमकेगा शनि ग्रह। उसके बाद दिखाई देगा नेप्‍च्‍युन जिसे देखने के लिए चाहिए होगी दूरबीन। फ‍िर मंगल ग्रह व अन्‍य ग्रह दिखना शुरू होंगे। अगर आप इन ग्रहों को देखना चाहते हैं तो नासा व अन्‍य वेबसाइट्स का रुख करके वहां से जरूरी डिटेल पा सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  2. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  3. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  4. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  5. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  6. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  7. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  8. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.