2.4 अरब साल पहले 'हरे रंग' की थी हमारी पृथ्वी!

अतीत में एक ऐसा भी समय था जब पृथ्वी के महासागर हरे रंग में चमकते थे!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 12:59 IST
ख़ास बातें
  • आर्कियन काल में पृथ्वी के महासागर हरे रंग में नहाए नजर आते थे।
  • लगभग 2.4 अरब साल पहले हुई थी घटना- स्टडी।
  • आधुनिक साइनोबैक्टीरिया को इंजीनियर करके स्टडी की पुष्टि करने का दावा।

स्टडी कहती है कि अतीत में एक ऐसा भी समय था जब पृथ्वी हरे रंग में चमकती थी! (प्रतीकात्मक फोटो))

Photo Credit: iStock/adventtr

पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है। कारण है इसके नीले महासागर जो अंतरिक्ष से इसे नीले रंग की बॉल के जैसे दिखाते हैं। लेकिन क्या पृथ्वी हमेशा से नीले सागरों से घिरी थी? नई स्टडी कुछ और ही कहती है। पॉपुलर टीवी शो कॉसमॉस (Cosmos) में शो के होस्ट Carl Sagan एक बार पृथ्वी को पेल ब्लू डॉट (pale blue dot) के रूप में वर्णित किया था। दरअसल कार्ल Voyager 1 द्वारा ली गई पृथ्वी की एक फोटो के बारे में बता रहे थे। कहा जाता है कि पृथ्वी एक समय में नीली नहीं थी। यह किसी और ही रंग में नजर आती थी। 

इंसानों ने अभी तक पृथ्वी को नीले रंग में ही देखा है। नई स्टडी कहती है कि अतीत में एक ऐसा भी समय था जब पृथ्वी के महासागर हरे रंग में चमकते थे! Nature जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित (via) किया गया है। जिसमें बताया गया है कि लगभग 2.4 अरब साल पहले, आर्कियन काल (Archaean era) में पृथ्वी के महासागर हरे रंग में नहाए नजर आते थे। पृथ्वी पर जीवन के पनपने से पहले, महासागरों की तलहटी में फूटने वाले हाइड्रोथर्मल वेंट ने पानी में रिड्यूस्ड आयरन (ऑक्सीजन की गैरमौजूदगी में जमा हुआ लोहा) ऊपर पंप कर दिया, जिससे समुद्र लौह (ferrous iron) से भर गया।
 
चूंकि उस समय वायुमंडल में ऑक्सीजन की मौजूदगी नहीं थी, तो सागर आसमान में रिफ्लेक्ट भी नहीं हो पा रहे थे। साइनोबैक्टीरिया के आने के बाद ऑक्सीजन पानी में बनने लगी। इस ऑक्सीजन ने लौह (ferrous iron) को फेरिक आयरन (ferric iron) में बदल दिया जिसने जंग जैसे कणों का निर्माण किया। 

फेरिक आयरन पानी में ही आयरन हाइड्रॉक्साइड के रूप में पड़ा रहा। इसकी गैर-घुलनशील प्रकृति के कारण इसने एक ऑप्टिकल प्रभाव बनाया जिसने रेड और ब्लू वेवलेंथ को सोख लिया। लेकिन ग्रीन लाइट को इसने इस प्रभाव में से गुजरने दिया। इसी वजह से महासागर हरे रंग में नजर आने लगे। अगर उस समय कैमरा होते तो पृथ्वी अंतरिक्ष से देखने पर एमराल्ड ग्रीन (emerald green) कलर में नजर आती। 
Advertisement

इस थ्योरी को वैज्ञानिकों ने सिद्ध भी किया है। शोधकर्ताओं ने फ़ाइकोएरिथ्रोबिलिन नामक एक हरे रंग को सोखने वाले पिग्मेंट का इस्तेमाल करने की सोची। इसके लिए उन्होंने आधुनिक साइनोबैक्टीरिया को आनुवंशिक रूप से इंजीनियर किया। ये संशोधित सूक्ष्मजीव हरे रंग की रोशनी में बेहतर ढंग से विकसित हुए, जो कुछ हद तक प्राकृतिक घटना की नकल थी जो शायद अरबों साल पहले घटित हुई थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.