सिर्फ ज्यादा खाना ही मोटापे का इकलौता कारण नहीं, यह नई स्टडी कुछ और कहती है!

ईबीएम अब तक मोटापे के पीछे साधारण कारणों व कारकों को तय करने का सबसे आम और प्रभावी तरीका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • ईबीएम मॉडल मोटापे को एनर्जी बैलेंस में एक गड़बड़ी के रूप में मानता है।
  • वहीं CIM मॉडल मोटापे के कारणों के लिए हार्मोनल प्रोसेस भी देखता है।
  • रिसर्च के अनुसार अभी मोटापे के कारणों पर और शोध करने की जरूरत है।

शोधकर्ताओं का सुझाव है कि मोटापे के कारणों को जानने के लिए कार्बोहाइड्रेट-इंसुलिन मॉडल (CIM) एक बेहतर तरीका है।

न्यूट्रीशन यानी पोषण से जुड़ी एक हाल ही की स्टडी में पाया गया है कि जरूरत से ज्यादा खाना ही मोटापे का मुख्य कारण नहीं हो सकता है। यह स्टडी इंटरनेशल लेवल के 17 प्रमुख वैज्ञानिकों द्वारा की गई थी जो कि 13 सितंबर को द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन (The American Journal of Clinical Nutrition) में प्रकाशित हुई थी। इसके नतीजों को रिसर्च सपोर्ट करती है जो एनर्जी बैलेंस मॉडल (EBM) की लिमिटेशन और खामियों को देखती है। ईबीएम अब तक मोटापे के पीछे साधारण कारणों व कारकों को तय करने का सबसे आम और प्रभावी तरीका है। हालांकि शोधकर्ताओं का सुझाव है कि मोटापे के कारणों को जानने के लिए कार्बोहाइड्रेट-इंसुलिन मॉडल (CIM) एक बेहतर तरीका है।

ईबीएम मॉडल मोटापे को एनर्जी बैलेंस में एक गड़बड़ी के रूप में मानता है लेकिन यह कई बॉयोलॉजिकल मैकेनिज्म को अनदेखा कर देता है। इसके सदी पुराने मॉडल के अनुसार, वजन तब बढ़ता है जब हम शरीर की खपत से ज्यादा एनर्जी अपने शरीर में लेते हैं। बिना एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल, जो कि महामारी के कारण आज के दौर मैं बहुत आम है, एनर्जी की कम से कम खपत करती है। इसलिए हमारा शरीर उस एक्स्ट्रा एनर्जी को Fat (वसा) के रूप में जमा करने लग जाता है। 
Advertisement
ईबीएम कुछ मेटाबॉलिक प्रोसेस के बारे में नहीं बताता है जो मानव शरीर के लिए सामान्य हैं। इस स्टडी में कहा गया है, "जवानी की शुरूआत या यौन विकास के दौरान, शरीर में एनर्जी खपत से अधिक आती है क्योंकि बॉडी की एनर्जी स्टोर करने की जो क्षमता है वह काफी बढ़ जाती है।  क्या बढ़ी हुई खपत से विकास होता है या क्या विकास से खपत बढ़ती है?" शोधकर्ताओं का कहना है कि ईबीएम शरीर के फैट स्टोरेज सिस्टम पर बायोलॉजीकल प्रभावों की पूरी तरह से अनदेखी करता है।

लंबे समय से, ज्यादा कैलोरी वाले खाने को खाना मोटापा आने का एकमात्र कारण माना जाता था। हालांकि, हाल की स्टडी में कहा गया है, "शरीर के वजन को कई अंगों, हार्मोन और मेटाबॉलिक प्रोसेस से जुड़े जटिल और परस्पर जुड़े सिस्टम द्वारा कंट्रोल किया जाता है।" इसका मतलब है कि कई कारक वजन बढ़ाने या फैट बढ़ाने की दिशा में काम करते हैं।
Advertisement

ईबीएम के उलट CIM मॉडल मोटापे के कारणों का पता करते समय हार्मोनल और मेटाबॉलिक प्रोसेस को ध्यान में रखता है। ईबीएम की तरह, यह खाने को फैट स्टोरेज से भी जोड़ता है। लेकिन यह नोट करता है कि वजन बढ़ना खाने की मात्रा का सवाल नहीं है बल्कि यह उसके बारे में है कि खाने की संरचना कैसी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अलग अलग तरह की खाने की चीजें शरीर में अलग अलग तरह की बायोलॉजिकल प्रोसेस को चालू करती हैं। 
इस स्टडी से यह संकेत मिलता है कि अभी तक मोटापे के कारणों को लेकर जो धारणा बनी हुई थी उसके बारे में फिर से सोचने की जरूरत है और मोटापे के कारणों पर और अधिक रिसर्च करने की जरूरत है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  9. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  10. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.