नया रिकॉर्ड, अंतरिक्ष में इस समय 19 एस्‍ट्रोनॉट, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पृथ्‍वी की कक्षा में इस वक्‍त रिकॉर्ड संख्‍या में 19 अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। इससे पहले 17 अंतरिक्ष यात्रियों का रिकॉर्ड था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 17:40 IST

पोलारिस डॉन मिशन में भी चार एस्‍ट्रोनॉट स्‍पेस में गए हैं।

New Record in Space : पृथ्‍वी की कक्षा में इस वक्‍त रिकॉर्ड संख्‍या में अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। बुधवार को तीन लोग रूस के सोयुज (Soyuz) कैप्सूल पर सवार होकर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए। इसके बाद अंतरिक्ष में एस्‍ट्रोनॉट्स की संख्‍या ने नया रिकॉर्ड बनाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा के एक्‍सपर्ट ने लाइव वेबकास्‍ट के दौरान बताया कि रूसी एस्‍ट्रोनॉट्स के ऑर्बिट में पहुंचने के साथ ही पृथ्‍वी की कक्षा में पहुंचने वाले एस्‍ट्रोनॉट्स की संख्‍या 19 तक पहुंच गई। पिछला रिकॉर्ड 17 अंतरिक्ष यात्रियों का था। 

हालांकि खबर लिखे जाने तक वह स्‍पेस स्‍टेशन में पहुंच गए हैं। सोयुज कैप्‍सूल में सवार हुए अंतरिक्ष यात्रियों में डॉन पेटिट, एलेक्सी ओविचिनिन और इवान वैगनर सवार हैं। इनकी मुलाकात इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में अंतरिक्ष यात्री माइकल बैरेट, ट्रेसी काल्डवेल-डायसन, मैथ्यू डोमिनिक, जीनेट एप्स, बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स से होगी। वहां अंतरिक्ष यात्री निकोलाई चूब, अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन और ओलेग कोनोनेंको भी मौजूद होंगे। 

सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्मोर सिर्फ 10 दिनों के लिए आईएसएस पर गए थे, लेकिन उनके स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी के कारण वह अंतरिक्ष में ही फंसे रह गए। सुनीता विलियम्‍स और बुच की वापसी अब अगले साल फरवरी या मार्च में हो सकती है। 

इसके अलावा पोलारिस डॉन मिशन में भी चार एस्‍ट्रोनॉट स्‍पेस में गए हैं। इनमें जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) कर्नल स्कॉट पोटेट, सारा गिलिस और अन्ना मेनन शामिल हैं। 
Advertisement
 

What is Polaris Dawn mission

पोलारिस डॉन मिशन एक प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक मिशन है। यह कई वर्षों से पाइपलाइन में था और इस 10 सितंबर को लॉन्‍च हुआ है। मिशन में चार लोग शामिल हैं। इसकी फ‍ंडिंग और कमांड जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) के पास है। वह एक अरबपति बिजनेसमैन हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.