मंगल पर आई सर्दी, -80 डिग्री की गला देने वाली ठंड में नासा के Ingenuity हेलिकॉप्टर का सेंसर खराब

यह -80 डिग्री की सर्द रात का सामना करता है, जिसके इसके इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचता है। बार बार तापमान में बड़ा अंतर झेलने से इसे नुकसान भी अधिक होता है।  

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2022 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Ingenuity हेलिकॉप्टर मंगल पर फरवरी 2021 से गया हुआ है
  • तब से लेकर अब तक इसने मंगल की सतह पर 28 उड़ानें भरी हैं
  • इसके साथ नासा का पर्सेवरेंस रोवर भी है

मंगल का चुनौतीभरा वातावरण Ingenuity हेलिकॉप्टर के सामने मुसीबतें पैदा कर रहा है।

Photo Credit: NASA

मंगल ग्रह की सतह को टटोल रहे नासा के Ingenuity हेलिकॉप्टर के सामने एक समस्या खड़ी हो गई है। इसका एक सेंसर खराब हो गया है जिससे ऑपरेशन में खलल पैदा हो गया है। इस हेलिकॉप्टर के चीफ पायलेट ने बताया कि मंगल के चुनौतीपूर्ण वातावरण में हेलिकॉप्टर का सेंसर खराब हो गया है और उसके ठीक हुए बिना मिशन में आगे बढ़ना मुश्किल होगा। 

NASA के मंगल मिशन पर गए Ingenuity हेलिकॉप्टर ने पिछले दिनों मंगल पर अपनी उड़ान की एक वीडियो भेजी थी जिसे नासा ने शेयर भी किया था। हेलिकॉप्टर ने मंगल की सतह का अद्भभुत नजारा दिखाया था। अब हेलिकॉप्टर के चीफ पायलेट Havard Grip ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि इसका सेंसर खराब हो गया है। इसे इनक्लिनोमीटर (inclinometer) कहा जाता है। इसे ठीक करने के लिए एक कम्प्यूटर पैच की जरूरत होगी। 

Ingenuity हेलिकॉप्टर मंगल पर फरवरी 2021 से गया हुआ है जिसके साथ नासा का पर्सेवरेंस रोवर भी है। तब से लेकर अब तक इसने मंगल की सतह पर 28 उड़ानें भरी हैं, जबकि इससे कम उड़ानें ही धरती से प्लान करके भेजा गया था। नासा को इसे भेजने के पीछे पहला मकसद ये जानना था कि क्या कोई हेलिकॉप्टर मंगल पर उड़ सकता है? Ingenuity ने बताया कि हां, उड़ सकता है और उससे ज्यादा भी कुछ कर सकता है। 

मंगल का चुनौतीभरा वातावरण इसके सामने मुसीबतें पैदा कर रहा है। हेलिकॉप्टर के चीफ पायलेट का कहना है कि यह इतने समय के लिए वहां टिक पाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी, इसलिए इसे उस तरह से तैयार करके नहीं भेजा गया था कि वह मंगल पर शीत ऋतु के छोटे दिनों में भी सूरज से यह उतनी ऊर्जा ले सके, जिससे यह चलता रहे। इसलिए रात में इसको बंद करना पड़ता है। इसके बाद यह -80 डिग्री की सर्द रात का सामना करता है, जिसके इसके इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचता है। बार बार तापमान में बड़ा अंतर झेलने से इसे नुकसान भी अधिक होता है।  
Advertisement

हेलिकॉप्टर के चीफ पायलेट Havard Grip ने बताया कि Ingenuity हेलिकॉप्टर के इनक्लिनोमीटर सेंसर खराब होने की संभावना को पहले से ही ध्यान में रखकर इसके मंगल पर जाने से ही पहले टीम ने एक कम्प्यूटर पैच तैयार कर दिया था। यह पैच दूसरे सेंसर्स से जानकारी लेगा ताकि हेलिकॉप्टर को ये समझ न आए कि उसे इनक्लिनोमीटर सेंसर से जानकारी नहीं मिल रही है। ग्रिप ने कहा कि इस पैच को जल्द ही हेलिकॉप्टर में इंस्टॉल कर दिया जाएगा और वह फिर से उड़ान भर सकेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.