NASA के ऐतिहासिक Artemis II मिशन लॉन्च में होगी देरी! बताई वजह

नासा ने कहा कि ठंडे मौसम के कारण परीक्षण के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 18:05 IST
ख़ास बातें
  • आर्टेमिस II में चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा।
  • इंसान को चांद के दूरस्थ हिस्से में भेजने की कोशिश की जाएगी।
  • अभी रॉकेट के ऊपरी हिस्से में कुछ बैटरियों को बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

Artemis II मिशन को नासा ने मार्च तक के लिए टाल दिया है।

Photo Credit: NASA

Artemis II Mission: NASA का आर्टेमिस-2 (Artemis II) मिशन फिलहाल आगे खिसका दिया गया है। पहले जहां अंतरिक्ष कंपनी इस मिशन को 8 फरवरी को लॉन्च करने वाली थी, अब इसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा। आर्टेमिस-2 मिशन के तहत नासा गहरे स्पेस में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगी। इससे पहले भी इस तरह का मिशन Apollo मिशन के नाम से चलाया गया था जो लगभग 50 साल पहले कंडक्ट किया गया था। NASA ने कहा है कि मिशन में कुछ समस्याएँ आ गई हैं जिसकी वजह से इसका लॉन्च आगे बढ़ाया जा रहा है। 

Artemis II मिशन को नासा ने मार्च तक के लिए टाल दिया है। चांद पर खोज का यह महत्वपूर्ण मिशन पहले 8 फरवरी को लॉन्च होने वाला था। नासा ने बताया कि उसने वेट ड्रेस रिहर्सल किया है। Space.com के अनुसार, यह ऐसा टेस्ट होता है जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर एक अभूतपूर्व पथ पर छोड़ देने के लिए विशाल रॉकेट सिस्टम का परीक्षण किया जाता है। नासा ने कहा कि ठंडे मौसम के कारण परीक्षण में देरी हुई। इसके बाद उसे परीक्षण के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। आर्टेमिस II के स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट को प्रॉपेलेंट से भरते समय हाइड्रोजन रिसाव की समस्या बताई गई है। 

Advertisement

NASA ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि मिशन में हुई इस देरी से उसे डेटा की समीक्षा करने और दूसरे लॉन्च का रिहर्सल करने का समय मिलेगा। एजेंसी ने कहा कि अगर मिशन मार्च में लॉन्च नहीं होता है, तो रॉकेट के ऊपरी हिस्से में कुछ बैटरियों को बदलने की जरूरत पड़ सकती है और उसके लिए इसे पास की बिल्डिंग में वापस ले जाना आवश्यक होगा। 

आर्टेमिस II मिशन नासा के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी मिशन है। इसमें इंसान को चांद के दूरस्थ हिस्से में भेजने की कोशिश की जाएगी। उड़ान भरने की मंजूरी मिलने पर आर्टेमिस II में चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा। इनमें नासा के रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच होंगे। जबकि कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जेरेमी हैनसेन भी साथ होंगे। 

मिशन के तहत एजेंसी इन यात्रियों को चंद्रमा के सुदूर भाग से परे 10 दिनों की यात्रा पर भेजेगी। यह मिशन इसलिए खास होगा क्योंकि पृथ्वी से मानव द्वारा तय की गई अब तक की सबसे लंबी दूरी का नया रिकॉर्ड इसमें बनने वाला है। नासा ने कहा कि क्रू मेंबर्स यानी चालक दल अगली लॉन्च डेट से लगभग दो सप्ताह पहले फिर से क्वारंटाइन में जाएगा। 6 मार्च, 7 मार्च, 8 मार्च, 9 मार्च, और 11 मार्च को अगली लॉन्च तिथियों के रूप में देखा जा रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.