चांद के सफर से वापस लौट रहा है Artemis II, NASA ने दिखाईं ऐसी तस्वीरें जो पहले कभी नहीं देखीं

NASA के Artemis II मिशन ने चांद के फ्लाईबाय के दौरान नई तस्वीरें कैप्चर की हैं और अब यह धरती की ओर लौट रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Artemis II मिशन चांद के फ्लाईबाय के बाद धरती लौट रहा है
  • अंतरिक्ष यात्रियों ने दुर्लभ सोलर इक्लिप्स और नई तस्वीरें कैप्चर की
  • मिशन से मिले डेटा से चांद की संरचना समझने में मदद मिलेगी

Artemis II मिशन में एस्ट्रोनॉट्स द्वारा स्पेसक्राफ्ट से ली गई चांद की तस्वीर

Photo Credit: NASA

NASA के Artemis II मिशन ने चांद के ऐतिहासिक फ्लाईबाय के बाद अब धरती की ओर वापसी शुरू कर दी है। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद की ऐसी तस्वीरें कैप्चर की हैं, जिन्हें पहले किसी इंसान ने नहीं देखा था। इन तस्वीरों में एक दुर्लभ स्पेस में दिखने वाला सोलर इक्लिप्स (सूर्य ग्रहण) भी शामिल है। NASA के मुताबिक, यह मिशन चांद के आसपास मानव की वापसी का अहम कदम है और इससे वैज्ञानिकों को नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।

NASA ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में बताया कि यह फ्लाईबाय 6 अप्रैल को हुआ, जो करीब 7 घंटे तक चला। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों Reid Wiseman, Victor Glover, Christina Koch और Jeremy Hansen ने मिलकर हजारों तस्वीरें कैप्चर कीं। NASA ने इनमें से कुछ तस्वीरें जारी की हैं और आने वाले दिनों में और इमेजेज सामने आ सकती हैं, क्योंकि क्रू अब अपने मिशन के आधे से ज्यादा हिस्से को पूरा कर चुका है।

NASA के मुताबिक, इस फ्लाईबाय के दौरान क्रू ने चांद की सतह पर मौजूद इम्पैक्ट क्रेटर्स, प्राचीन लावा फ्लो और दरारों को डॉक्यूमेंट किया। इसके अलावा उन्होंने सतह के रंग, ब्राइटनेस और टेक्सचर में अंतर को भी रिकॉर्ड किया, जिससे चांद के जियोलॉजिकल इवोल्यूशन को समझने में मदद मिलेगी। मिशन के दौरान “Earthrise” और “Earthset” जैसे दुर्लभ दृश्य भी देखे गए, साथ ही सूरज के कोरोना के साथ सोलर इक्लिप्स को भी कैप्चर किया गया। क्रू ने चांद की सतह पर छह उल्का टकराने की घटनाएं भी नोट की हैं।

Orion स्पेसक्राफ्ट से दिखाई दे रहा सूर्य ग्रहण
Photo Credit: NASA

चांद के पास से गुजरते हुए ली गई तस्वीर, जिसमें चंद्रमा की सतह के पीछे पृथ्वी नजर आ रही है
Photo Credit: NASA

Advertisement

NASA के वैज्ञानिक अब इन तस्वीरों, ऑडियो और डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि इन घटनाओं के समय और स्थान को बेहतर तरीके से समझा जा सके। इन जानकारियों को शौकिया एस्ट्रोनोमर्स के ऑब्जर्वेशन से भी मैच किया जा रहा है। एजेंसी का कहना है कि यह डेटा भविष्य के मून मिशनों के लिए काफी अहम साबित होगा और इंसानों की स्थायी मौजूदगी की दिशा में मदद करेगा।

NASA के मुताबिक, Artemis II मिशन की वापसी 10 अप्रैल को अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास निर्धारित की गई है। इसके लिए लाइव कवरेज भी किया जाएगा, जिसमें क्रू को सुरक्षित बाहर निकालने और USS John P. Murtha तक पहुंचाने का प्रोसेस शामिल होगा। एजेंसी का कहना है कि Artemis प्रोग्राम के तहत आने वाले समय में और भी जटिल मिशन भेजे जाएंगे, जो चांद के साथ-साथ मंगल ग्रह तक मानव मिशन की नींव तैयार करेंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.