सेब जितना बड़ा रहस्‍यमयी जीव समुद्र में 1km से भी नीचे मिला, क्‍या है यह? जानें

मोंटेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टिट्यूट (MBARI) के रिसर्चर्स की एक टीम ने समुद्र के मिडनाइट जोन में एक चमकता हुआ ‘रहस्यमयी मोलस्क’ खोजा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 14:07 IST
ख़ास बातें
  • समुद्र में मिला रहस्‍यमयी जीव
  • ‘रहस्यमयी मोलस्क’ को खोजा
  • समुद्र में मिडनाइट जोन में रहता है

दो वैज्ञानिकों ने सबसे पहले इस जीव को 24 साल पहले फरवरी 2000 में स्‍पॉट किया था।

Photo Credit: @MBARI_News

समुद्र में ऐसे रहस्‍यमयी जीव हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को बहुत कम पता है। मोंटेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टिट्यूट (MBARI) के रिसर्चर्स की एक टीम ने समुद्र के मिडनाइट जोन में एक चमकता हुआ ‘रहस्यमयी मोलस्क' (mystery mollusk) खोजा है। इस प्रजाति का नाम बाथीदेवियस कॉडैक्टाइलस (Bathydevius Caudactylus) है। यह आकार में सेब के जैसा है, लेकिन इसे समुद्री स्लग के रूप में कैटिगराइज किया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, खोजा गया यह जीव बाकी समुद्री स्‍लगों से अलग है। 

इस नई स्‍पीशिज पर एक रिसर्च ‘डीप सी रिसर्च पार्ट I' मैगजीन में पब्लिश हुई है। ब्रूस रॉबिसन और स्‍टीवन हेडडॉक नाम के दो वरिष्‍ठ वैज्ञानिकों ने सबसे पहले इस जीव को 24 साल पहले फरवरी 2000 में स्‍पॉट किया था। मोंटेरी खाड़ी के तट पर गहरे पानी में उतरने के अभियान के दौरान इस जीव को देखा गया था। पानी में गए रोबोट ने जीव को कैप्‍चर किया। 
 

दोनों वैज्ञानिकों को तब से अबतक तब 150 से ज्‍यादा बार ऐसे जीव दिखे हैं, जिन्‍हें वो ‘रहस्यमय मोलस्क' कहते हैं। इन जीवों की मौजूदगी पानी में बहुत गहराई में है, जिसे मिडनाइट जोन कहा जाता है। 
Advertisement
 

What is midnight zone

महासागरों के संदर्भ में मिडनाइट जोन पानी का वह इलाका है, जो समुद्र की सतह से 1 हजार से 4000 मीटर गहराई में होता है। मतलब समुद्र में एक किलोमीटर तक नीचे जाने के बाद मिडनाइट जोन शुरू होता है। समुद्री पानी का लगभग 70 फीसदी यही है। 

रिसर्चर्स का कहना है कि उन्‍होंने इस प्रजाति के प्राकृतिक इतिहास को समझने में 20 साल से ज्‍यादा समय लगाया है। यह खोज पृथ्‍वी पर महासागरों में पनपने वाले जीवन को समझने में मदद कर सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि गहरे समुद्र में रहने वाला यह पहला समुद्री स्‍लग है। तस्‍वीर या वीडियो में यह भले ही थोड़ा बड़ा नजर आता है, पर इसका साइज एक सेब के जितना है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.