120 फीट का प्लेन जितना बड़ा एस्टरॉयड आ रहा है धरती की ओर!

दोनों ही एस्टरॉयड आज धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 09:02 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्वी के पास 1784 एस्टरॉयड ऐसे हैं जो कभी भी टकरा सकते हैं।
  • 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • छोटे एस्टरॉयड भी कई बार बड़ा नुकसान कर जाते हैं।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

Photo Credit: Live Science

अंतरिक्ष में पृथ्वी के करीब हजारों एस्टरॉयड मौजूद हैं। ये चट्टानी टुकड़े सौरमंडल के निर्माण के समय ही स्पेस में बिखर गए थे, ऐसा कहा जाता है। इसीलिए ये ग्रहों की तरह सौरमंडल के एकलौते तारे, यानि कि सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा रहे हैं। स्पेस एजेंसी नासा अपने अलग अलग अंतरिक्ष अभियानों के जरिए खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। NASA के मुताबिक, अंतरिक्ष में 7.3 लाख चट्टानें बिखरी हुई हैं जो हमारे सौरमंडल में घूम रही हैं। इन चट्टानों में से 16 हजार हमारी धरती के काफी करीब मौजूद हैं। यानी बड़ी संख्या में पृथ्वी के चारों ओर खतरा मौजूद है। 

नासा एस्टरॉयड को लगातार ट्रैक करती है, और पृथ्वी की ओर आने वाली चट्टानों से संभावित खतरे को देखते हुए एस्टरॉयड अलर्ट जारी करती है। इसके लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) नामक शाखा काम करती है। JPL के अनुसार, आज धरती की ओर 2 बड़े एस्टरॉयड आ रहे हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड काफी बड़ा है। आइए जानते हैं इन दोनों के बारे में। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 UV1 आज धरती की ओर हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चला आ रहा है। इसका साइज 58 फीट का है। इस भारी चट्टान के लिए नासा ने कहा है कि यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो दोनों के बीच की दूरी 1,090,000 किलोमीटर होगी। इसके अलावा एस्टरॉयड 2023 UR1 भी आज पृथ्वी की ओर आ रहा है। इसका साइज 120 फीट का है। यह हवाई जहाज के साइज का है। यह धरती के करीब 834,000 किलोमीटर तक आने वाला है। 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

ऊपर बताए गए दोनों ही एस्टरॉयड आज धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं। इनसे छोटे एस्टरॉयड भी कई बार बड़ा नुकसान कर जाते हैं। NASA का कहना है कि पृथ्वी के पास मंडरा रहे 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड ऐसे हैं जो कभी भी धरती से टकरा सकते हैं। क्योंकि ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण इनकी दिशा बदल जाने की संभावना काफी होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.