44 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला! बस जितना है बड़ा!

एस्टरॉयड 2023 HT4 का साइज 250 फीट है। यानि कि यह आकार में काफी बड़ा है और इसको लेकर साइंटिस्ट अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2023 10:38 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 JL आज धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है।
  • एस्टरॉयड 2023 HT4 का साइज 250 फीट है।
  • फिलहाल, किसी एस्टरॉयड के सीधे पृथ्वी से टकराने जैसी कोई सूचना नहीं है।

आज थरती की ओर बढ़ रहे एस्टरॉयड का साइज 31 फीट है जो कि एक बस जितना बड़ा है।

एस्टरॉयड का पृथ्वी की ओर आना लगातार जारी है। इन्हें क्षुद्र ग्रह या फिर लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रहों के ही बिखरे अवशेष होते हैं जो सौरमंडल में घूमते रहते हैं। हालांकि ऐसा होने की बहुत कम संभावना बताई जाती है कि कोई एस्टरॉयड किसी ग्रह जितना बड़ा हो। अन्य ग्रहों की तरह ही ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लेकिन कभी कभी ये ग्रहों के पास भी आ जाते हैं। अंतरिक्ष में इन दिनों एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आते हुए देखे जा रहे हैं जो इसके पास से होकर गुजर रहे हैं। आज फिर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब से गुजरने का अलर्ट जारी किया गया है। 

स्पेस एजेंसी NASA की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी लगातार एस्टरॉयड को ट्रैक करती रहती है। JPL के अनुसार, एस्टरॉयड 2023 JL आज धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजरेगा जिसकी दूरी 626,000 किलोमीटर बताई गई है। एस्टरॉयड का साइज 31 फीट है जो कि एक बस जितना बड़ा है। यह चट्टानी गोला आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसकी स्पीड 44262 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। यह आकार में बहुत ज्यादा छोटा है, इसलिए इससे पृथ्वी को किसी तरह के नुकसान होने की संभावना नहीं बताई गई है। 

इसके अलावा एक एस्टरॉयड दो दिन बाद फिर से पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा। यह एस्टरॉयड 2023 JD से लगभग तीन गुना बड़ा है। यानि कि यह एस्टरॉयड कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसका नाम 2023 HT4 है जो कि साइज में 250 फीट है। यह 12 मई को धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। JPL के अनुसार, जब यह अपने ऑर्बिट में घूमते हुए धरती के सबसे करीबी बिंदु पर पहुंच जाएगा तो इसकी दूरी 6,070,000 किलोमीटर रह जाएगी। 

नासा के अनुसार, 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती के पास आता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। जबकि एस्टरॉयड 2023 HT4 का साइज 250 फीट है। यानि कि यह आकार में काफी बड़ा है और इसको लेकर साइंटिस्ट अलर्ट मोड पर हैं। एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार कहा जाता है कि छोटे एस्टरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकते हैं। एस्टरॉयड का साइज 50 फीट से लेकर 550 फीट तक भी हो सकता है। ऐसे में कई बार ये एस्टरॉयड बड़ा खतरा अपने साथ लेकर आ सकते हैं। फिलहाल, नासा ने किसी एस्टरॉयड के सीधे पृथ्वी से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  2. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान
  3. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.