37 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 206 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे धरती की ओर!

एस्टरॉयड अंतरिक्ष में घूमते ऐसे चट्टानी टुकड़े हैं जिनके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी वैज्ञानिक नहीं जुटा पाए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 10:24 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 JK का साइज 120 फीट का है।
  • एस्टरॉयड 2023 JD4 भी आज धरती के करीब आ रहा है।
  • इसकी स्पीड 37141 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है।

एस्टरॉयड अंतरिक्ष में घूमते ऐसे चट्टानी टुकड़े हैं जिनके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी वैज्ञानिक नहीं जुटा पाए हैं।

एस्टरॉयड अंतरिक्ष में घूमते ऐसे चट्टानी टुकड़े हैं जिनके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी वैज्ञानिक नहीं जुटा पाए हैं। कहा जाता है कि ये ग्रहों में होने वाले विस्फोटों से बनते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार एस्टरॉयड धरती के पास से होकर गुजर रहे हैं। 130 फीट तक साइज को दो एस्टरॉयड 20 मई को भी पृथ्वी के पास से होकर गुजरे हैं। लेकिन इनके आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नासा ने आज फिर से 2 बड़े एस्टरॉयड के धरती की तरफ आने का अपडेट जारी किया है। ये चट्टानी टुकड़े 206 फीट तक बड़े हैं। आइए जानते हैं कि पृथ्वी के लिए ये कितने खतरनाक हो सकते हैं। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी एस्टरॉयड्स को लगातार ट्रैक करती है। अगर कोई एस्टरॉयड धरती से 75 लाख किलोमीटर से कम की दूरी पर पहुंचता है तो नासा इसके लिए अलर्ट जारी करती है। यानि कि इतने करीब आने पर एस्टरॉयड से धरती को खतरा हो सकता है। NASA की JPL ने आज भी 2 बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। रोचक बात ये है कि ये दोनों ही एस्टरॉयड 120 फीट से ज्यादा बड़े हैं। इनमें से पहला एस्टरॉयड 2023 JK है। 

एस्टरॉयड 2023 JK का साइज 120 फीट का है। वस्तु से तुलना की जाए तो यह एक बड़े हवाई जहाज जितना है। यह आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका व्यास 64 मीटर के लगभग बताया गया है। यह धरती के बहुत करीब पहुंच सकता है। जेपीएल के अनुसार, जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो इसकी धरती से दूरी सिर्फ 16 लाख किलोमीटर रह जाएगी, जो कि बहुत कम दूरी मानी गई है। एस्टरॉयड 2023 JK के बारे में नासा ने धरती को नुकसाने पहुंचाने जैसे कोई सूचना जारी नहीं की है। इसके धरती से टकराने की संभावना न के बराबर है। 

इसके अलावा, एस्टरॉयड 2023 JD4 भी आज धरती के करीब आ रहा है। यह एस्टरॉयड 206 फीट साइज का बताया गया है। यह धरती से महज 3,100,000 किलोमीटर की दूरी पर से गुजरने वाला है। यह एस्टरॉयड भी एक बड़े हवाई जहाज के जितना है। इसकी स्पीड 37141 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। नासा ने इसके बारे में भी ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है कि ये धरती से टकरा सकता है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि एस्टरॉयड धरती से टकरा सकते हैं। अगर 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह बहुत विनाशकारी साबित हो सकता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
  2. Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
  3. WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
  4. Netflix के प्लान हुए महंगे! स्टैंडर्ड, प्रीमियम समेत सभी प्लान्स की इन देशों में बढ़ी कीमत
  5. Honor Pad X10 टैबलेट लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. iQOO Z11 लॉन्च हुआ सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ
  7. Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  8. Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
  9. 20 km रेंज के साथ DJI Avata 360 ड्रोन लॉन्च, 8K 60fps पर वीडियो करता है रिकॉर्ड, जानें कीमत
  10. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.