चंद्रमा पर फ‍िर ‘जिंदा’ हुआ जापान का SLIM लैंडर, चंद्रयान-3 नहीं कर पाया था ऐसा, जानें डिटेल

Japan SLIM lander : सर्दियों वाली रात खत्‍म होने के बाद जब जाक्‍सा ने अपने लैंडर से कॉन्‍टैक्‍ट किया, तो उसने रेस्‍पॉन्‍स दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 12:40 IST
ख़ास बातें
  • जापान का स्लिम मून लैंडर चांद पर फ‍िर एक्टिव हुआ
  • भयानक सर्दी के बाद भी सर्वाइव कर गया लैंडर
  • सीधी लैंडिंग नहीं कर पाया था जापान का लैंडर

SLIM मून लैंडर ने 19 जनवरी को चांद पर सटीक लैंडिंग की थी, लेकिन सीधी लैंडिंग नहीं कर पाने के कारण वह अपनी जगह पर गिर गया था।

SLIM Moon Lander : जापानी स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा (Jaxa) ने इतिहास रच दिया है। जाक्‍सा के SLIM मून लैंडर ने चांद पर पड़ने वाली भयानक सर्दी का मुकाबला करते हुए अपनी जान बचा ली! सर्दियों वाली रात खत्‍म होने के बाद जब जाक्‍सा ने अपने लैंडर से कॉन्‍टैक्‍ट किया, तो उसने रेस्‍पॉन्‍स दिया। याद रहे कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3) ऐसा नहीं कर पाया था और भयानक सर्दी से पहले स्‍लीप मोड में जाने के बाद दोबारा जिंदा नहीं हो सका था। 

SLIM मून लैंडर ने 19 जनवरी को चांद पर सटीक लैंडिंग की थी, लेकिन सीधी लैंडिंग नहीं कर पाने के कारण वह अपनी जगह पर गिर गया था। हालांकि वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और एक सप्‍ताह बाद जब सूर्य की किरणें SLIM में लगे सोलर पैनलों पर पड़ीं, तो वह चार्ज हो गया और अपनी जगह पर खड़ा भी हो गया। 
 

एक फरवरी को स्लिम लैंडर स्‍लीप मोड में चला गया, क्‍योंकि चंद्रमा पर रात शुरू हो रही थी। यह एक लंबा वक्‍त होता है। इतने दिनों तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचने के कारण वहां तापमान शून्‍य से काफी नीचे चला जाता है। चंद्रयान-3 उस कम तापमान के बाद नहीं जाग पाया था, लेकिन स्लिम ने इस सिलसिले को तोड़ते हुए अपनी स्‍पेस एजेंसी से दोबारा कम्‍युनिकेशन स्‍थापित कर ल‍िया। 
Advertisement

जापानी स्‍पेस एजेंसी के अनुसार, दोबारा किया गया कम्‍युनिकेशन कुछ देर रहा। जैसे-जैसे तापमान में सुधार होगा, लैंडर के साथ कम्‍युनिकेट किया जाएगा। 
 

180 फीट के एरिया में की थी लैंडिंग 

चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग का दायरा बड़ा था। उसके मुकाबले स्लिम लैंडर ने 180 फीट के एरिया में लैंडिंग की। इसमें वह थोड़ा भटका और पलट गया था। जबतक उसके सौर पैनलों पर सूर्य की रोशनी पड़ी, एक हफ्ता गुजर गया था। जैसे-तैसे उसने काम शुरू किया, लेकिन 1 फरवरी को फ‍िर स्‍लीप मोड में चला गया क्‍योंकि चांद पर रात गहरा रही थी। अब स्लिम लैंडर फ‍िर से एक्टिव हाे गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.