Japan में भूकंप से 800 फीट खिसकी जमीन, समुद्र का पानी हुआ दूर! देखें सैटेलाइट इमेज

Japan Earthquake : तस्‍वीरों से पता चलता है कि भूकंप और सुनामी के बाद वहां की भौगोलिक स्थिति में कैसा बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 13:55 IST
ख़ास बातें
  • जापान में भूकंप का असर दिखने लगा
  • नोटो प्रायद्वीप में 800 फीट तक जमीन खिसकी
  • सैटेलाइट तस्‍वीरों से सामने आई जानकारी

तट खिसकने और जमीन ऊपर उठने से कई बंदरगाह सूख गए हैं, क्‍योंकि पानी तटों से दूर हुआ है।

Photo Credit: @WxNB_

Japan में नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को भूकंप आया था। रिक्‍टर स्‍केल पर 7.5 तीव्रता की भूकंप ने देश के तमाम इलाकों में नुकसान पहुंचाया। खासतौर पर नोटो प्रायद्वीप में तबाही का मंजर देखा गया। अब सैटेलाइट तस्‍वीरों से खुलासा हुआ है कि जापान में आए भूकंप के कारण वहां के कई द्वीप, समुद्र तल से थोड़ा ऊपर उठ गए हैं और उनके तट भी खिसक गए हैं। यानी तटों से समुद्र दूर हो गया है। 

सैटेलाइट इमेज से नोटो प्रायद्वीप (Noto) को लेकर अहम जानकारी मिली है। नाहेल बेलघेर्ज (Nahel Belgherze) नाम के एक एक्स यूजर ने जापान के नोटो प्रायद्वीप की इमेजेस को शेयर किया है। वहां की तटीय तस्‍वीरों से पता चलता है कि तट, समुद्र से दूर हो गए हैं। तस्‍वीरों से पता चलता है कि भूकंप और सुनामी के बाद वहां की भौगोलिक स्थिति में कैसा बदलाव हुआ है। 

लाइव साइंंस की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्‍यो में भूकंप अनुसंधान इंस्टिट्यूट के रिसर्चर्स ने कहा है कि नोटो प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर जांच के दौरान काइसो से लेकर अकासाकी तक 10 जगहों पर जमीन ऊपर उठने के सबूत मिले हैं। 
 

तट खिसकने और जमीन ऊपर उठने से कई बंदरगाह सूख गए हैं, क्‍योंकि पानी तटों से दूर हुआ है। इस वजह से नावों को चलाना मुश्किल हो रहा है। एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के बाद जापान में कई जगहों पर जमीन ऊपर उठ गई है। कई जगह तो 13 फुट तक जगह ऊपर उठ गई है। 

बहरहाल, सैटेलाइट तस्‍वीरें देश में तटों के सूखने की गवाही दे रही हैं। जिन जगहों पर पहले पानी था, वहां अब सूखा पड़ा है। 800 फीट पीछे खिसकने को आप ऐसे समझ सकते हैं कि यह दो अमेरिकी फुटबॉल ग्राउंड की लंबाई के बराबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रक्रिया को Coseismic Coastal Uplift भी कहा जाता है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.