ISRO की बड़ी कामयाबी! LVM3 रॉकेट से एक साथ लॉन्च किए 5805 टन के 36 सैटेलाइट!

यह लॉन्च सुबह 9 बजे के करीब किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2023 10:34 IST
ख़ास बातें
  • जो 36 सैटेलाइट्स इसमें भेजे गए वह 5805 टन के थे।
  • मिशन के तहत 72 सैटेलाइट्स को इसी तरह कक्षा में भेजा जाना है।
  • यह इसरो के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है

ISRO ने 26 मार्च यानि आज, रविवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इन सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है।

भारतीय के स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बार फिर से अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। इसरो पृथ्वी की निचली कक्षा में एक साथ 36 सैटेलाइट को लॉन्च करके नया कारनामा कर दिखाया है। सैटेलाइट्स की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद अब इसरो ने इसे एक रिकॉर्ड के रूप में कायम कर दिया है। ये सैटेलाइट्स वनवेब इंडिया 2 मिशन के अंतर्गत लॉन्च किए गए हैं। 

ISRO ने 26 मार्च यानि आज, रविवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इन सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है। यह लॉन्च सुबह 9 बजे के करीब किया गया है। श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर इन सैटेलाइट्स का लॉन्च सफलतापूर्वक किया गया। इन्हें ले जाने वाला रॉकेट इसरो का सबसे भारी रॉकेट है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसरो ने इतने भारी वजन के साथ इस रॉकेट के माध्यम से सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसका वजन 643 टन है और लम्बाई 43.5 मीटर है। रोचक बात ये भी है कि इस सैटेलाइट कैरिंग रॉकेट से इसरो अब तक 5 सफल लॉन्च कर चुका है। जो 36 सैटेलाइट्स इसमें भेजे गए वह 5805 टन के थे। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

इस मिशन के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि यह न्यू स्पेस इंडिया का दूसरा कमर्शिअल सैटेलाइट मिशन है जो LVM3-M3 से जुड़ा है। इस मिशन को ब्रिटिश कंपनी मैसर्स वन वेब के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। वनवेब यूनाइटेड किंगडम की कम्युनिकेशन कंपनी है। इसके साथ भारत, फ्रांस, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया की कंपनियां भी साझेदारी में जुड़ी हैं। कंपनी का हेड क्वार्टर लंदन में है। कंपनी दुनियाभर में ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए काम कर रही है। 

इसरो के लिए यह मिशन एक और मायनों में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह इसरो के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर था। जिसमें आज, 26 मार्च को एक साथ 36 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाना था। मिशन के तहत 72 सैटेलाइट्स को इसी तरह कक्षा में भेजा जाना है। इसलिए यह इसरो के सबसे बड़े ऑर्डरों में से है और कंपनी के लिए एक बड़ी कामयाबी भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  2. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  5. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  6. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  8. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  9. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  10. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.