क्‍या चंद्रमा पर प्राइवेट कंपनी उतार पाएगी लैंडर? IM-1 मिशन की उल्‍टी गिनती शुरू, लैंडिंग कल

IM1 mission : आजतक कोई प्राइवेट मून मिशन चांद पर लैंड नहीं हो सकता है। साल 2019 से इसकी कोशिश की जा रही है, लेकिन इस्राइल और जापान जैसे देशों की कंपनियां फेल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 15:26 IST
ख़ास बातें
  • IM-1 मिशन कल यानी 22 फरवरी को चांद पर लै‍ंडिंग की कोशिश करेगा
  • 8 दिनों में पृथ्‍वी से चांद का सफर पूरा कर रहा है मिशन
  • ओडीसियस नाम के लूनार लैंडर को चांद पर उतारा जाएगा

मिशन की खूबी है कि यह अपनी लॉन्चिंग के महज 8 दिनों में पृथ्‍वी से चांद की दूरी पूरी कर रहा है।

Photo Credit: @Int_Machines

दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए चंद्रमा (moon) पृथ्‍वी के बाहर वो हॉट पॉइंट है, जहां उतरने और एक्‍सपेरिमेंट करने के लिए मिशन लॉन्‍च किए जा रहे हैं। भारत ने पिछले साल चंद्रयान-3 मिशन को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराकर इत‍िहास रचा था। अमेरिका की नासा, रूस और चीन भी चांद पर अपने मिशन पहुंचा चुके हैं। दिलचस्‍प यह है कि आजतक कोई प्राइवेट मून मिशन चांद पर लैंड नहीं हो सकता है। साल 2019 से इसकी कोशिश की जा रही है, लेकिन इस्राइल और जापान जैसे देशों की कंपनियां फेल हो चुकी हैं। 

अब इंट्यूटिव मशीन्‍स (Intuitive Machines) नाम की एक कंपनी ने कोशिश की है। यह IM-1 मिशन को चांद पर लैंड कराने के लिए आगे बढ़ रही है। कंपनी का मकसद चांद पर लैंडिंग की क्षमताओं को दिखाना है। 
 

चंद्रमा पर कब लैंड होगा IM-1 मिशन 

जानकारी के अनुसार, IM-1 मिशन कल यानी 22 फरवरी को चांद पर लै‍ंडिंग का प्रयास करेगा। ओडीसियस नाम के लूनार लैंडर को चांद पर उतारा जाएगा। मिशन की खूबी है कि यह अपनी लॉन्चिंग के महज 8 दिनों में पृथ्‍वी से चांद की दूरी पूरी कर रहा है। 
 

अपोलो मिशन के रास्‍ते से गुजर रहा ओडीसियस

IM-1 मिशन के तहत भेजा गया ओडीसियस लूनार लैंड वही रास्‍ता फॉलो कर रहा है, जो कभी अपोलो मिशन के लिए चुना गया था। पृथ्‍वी से चांद की दूरी 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर है। यह दूरी 8 दिन में आईएम-1 मिशन पूरी करते हुए कल चांद पर लैंड करने की कोशिश करेगा। 
 

मिशन पर क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट 

मिशन के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा है कि ओडीसियस की कंडीशन हेल्‍दी है। सभी सिस्‍टम और पेलोड ठीक काम कर रहे हैं। यह स्‍पेसक्राफ्ट कल सुबह 4:19 बजे चंद्रमा पर की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा। खबर पर लेटेस्‍ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे गैजेट्स 360 हिंदी के साथ। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.