ग्रीनलैंड में तेजी से घट रही बर्फ से 10.8 इंच तक बढ़ जाएगा समुद्र का जलस्‍तर! क्‍या होगा हमारे शहरों का?

ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर जमे हुए जलाशय हैं। यह 3 किमी से ज्‍यादा मोटे हैं दुनिया के समुद्र के स्तर को 7.4 मीटर तक बढ़ाने के लिए ताजे पानी को स्‍टोर करता है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 11:29 IST
ख़ास बातें
  • दुनियाभर में समुद्र का स्तर कम से कम 10.8 इंच बढ़ जाएगा
  • यह बढ़ोतरी मौजूदा पूर्वानुमान मॉडल से अधिक है
  • ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर जमे हुए जलाशय हैं

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर आर्कटिक की जलवायु के साथ इतनी असंतुलित है कि वह अब अपने वर्तमान आकार को बनाए नहीं रख सकती।

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर आर्कटिक की जलवायु के साथ इतनी असंतुलित है कि वह अब अपने वर्तमान आकार को बनाए नहीं रख सकती। अंदाजा लगाया गया है कि बर्फ की यह चादर अपना आकार 59 हजार वर्ग किलोमीटर तक कम कर देगी। यह एरिया ग्रीनलैंड के संरक्षित राज्य डेनमार्क से भी काफी बड़ा है। अगर आज सभी ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन रोक दिया जाए, तब भी बर्फ के नुकसान की वर्तमान दर ग्रीनलैंड में इस बर्फीली चादर को कभी ना बेहतर होने वाला नुकसान पहुंचाएगी। 

द कन्वर्सेशन के अनुसार, मौजूदा तापमान के तहत ग्रीनलैंड में बर्फ के नुकसान से दुनियाभर में समुद्र का स्तर कम से कम 10.8 इंच बढ़ जाएगा। समुद्र के स्तर में यह बढ़ोतरी कथित तौर पर मौजूदा पूर्वानुमान मॉडल से अधिक बताई जाती है। 

नई स्‍टडी कथित तौर पर समुद्र के लेवल में बढ़ोतरी का अनुमान लगाने के दृष्टिकोण को बदल देती है। कहा जाता है कि यह संख्यात्मक मॉडल के बजाए अवलोकन और हिमनद सिद्धांत  (glaciological theory) पर आधारित है, जो ग्रीनलैंड की बर्फ के नुकसान को बढ़ाने वाली उभरती प्रक्रियाओं को कैप्‍चर करने में कथित रूप से अप्रभावी हैं।

उदाहरण के लिए, बायो-अल्बेडो डार्किंग को कथित तौर पर सतह के पिघलने के साथ-साथ सतह की बर्फ के पिघलने और फिर से जमने में तेजी लाने के लिए कहा जाता है। इस तरह के मामलों को कथित तौर पर संख्यात्मक मॉडल में शामिल नहीं किया जाता है। इसे सिर्फ बर्फ में सीधे ड्रिलिंग करके ही समझा जा सकता है।

ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर जमे हुए जलाशय हैं। यह 3 किमी से ज्‍यादा मोटे हैं दुनिया के समुद्र के स्तर को 7.4 मीटर तक बढ़ाने के लिए ताजे पानी को स्‍टोर करता है। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा आर्कटिक जलवायु के साथ संतुलन को फिर से स्थापित करने में सक्षम होने से पहले ही ग्रीनलैंड अपनी बर्फ का कम से कम 3.3 फीसदी यानी 100 ट्रिलियन मीट्रिक टन से अधिक बर्फ खो देगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.