तारे में विस्‍फोट से निकली गैसों को हबल टेलीस्‍कोप ने किया कैमरे में कैद

वैसे इसे हर्बीग-हारो ऑब्जेक्ट (HH34) कहा जाता है। तस्‍वीर उस गैस की है, जो जेट जितनी हाईस्‍पीड से तारे के पास से गुजर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 16:07 IST
ख़ास बातें
  • हबल टेलीस्‍कोप को अप्रैल 1990 में स्‍पेस में लॉन्‍च किया गया था
  • तब से इसने डीप स्‍पेस की कई बेहतरीन तस्‍वीरें कैद की हैं
  • बहुत जल्‍द इस टेलीस्‍कोप की जगह ‘जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप' ले लेगा

ESA ने बताया है कि एक नवजात तारे में विस्‍फोट की वजह से यह गैस निकलीं।

कई साल से अंतरिक्ष के गहरे रहस्‍यों को सामने ला रहे हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) ने एक बार फ‍िर बेहतरीन तस्‍वीर से रू-ब-रू कराया है। टेलीस्‍कोप ने एक युवा तारे के साथ होने वाली घटना को कैप्‍चर किया है। नासा (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने इसे ‘विस्पी स्ट्रक्चर' कहा है। वैसे इसे हर्बीग-हारो ऑब्जेक्ट (HH34) कहा जाता है। ट्विटर पर इमेज शेयर करते हुए ESA ने लिखा कि यह तस्‍वीर उस गैस की है, जो जेट जितनी हाईस्‍पीड से तारे के पास से गुजर रही है। इस वजह से ही ‘विस्पी स्ट्रक्चर' बना है। नासा ने कहा है कि ये चीजें कुछ साल में अनोखे ढंग से डेवलप हो सकती हैं। 

तस्‍वीर को कैद करने के लिए हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने अपने ‘वाइड फील्ड कैमरा 3' का इस्‍तेमाल किया। ESA ने बताया है कि एक नवजात तारे में विस्‍फोट की वजह से यह गैस निकलीं। आमतौर पर किसी तारे के बनने के शुरुआती वक्‍त में ऐसे वाकये होते हैं। इस वजह से निकलने वाली गैस सुपरसोनिक स्‍पीड से आगे बढ़ती हैं। ऐसा ही कुछ मौजूदा इमेज में भी दिखाई दे रहा है। 
हर्बिग-हारो ऑब्‍जेक्‍ट्स तब बनते हैं, जब गैस का जेट अपने शुरुआती चरण में तारे के आसपास के मटीरियल से टकराता है। यह टक्कर उस मटीरियल को गर्म करता है, जिस वजह से वहां चमक नजर आती है। 

यह पहली बार नहीं है, जब इस हर्बिग-हारो ऑब्जेक्ट को देखा गया है। हबल ने इसे साल 1994 और 2007 के बीच और 2015 में ज्‍यादा डिटेल के साथ कैप्चर किया था। बताया जाता है कि यह चीज कई साल से डेवलप हो रही है और इसमें काफी अहम बदलाव आ रहा है। 

ESA की वेबसाइट के अनुसार, HH34 पृथ्वी से लगभग 1,250 प्रकाश वर्ष दूर ओरियन नेबुला में रहता है। यहां तारों के निर्माण की घटनाएं होती रहती हैं। हबल द्वारा ली गई HH34 और दूसरे जेट की हाई-रेजॉलूशन इमेज खगोलविदों को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा किए गए फ्यूचर ऑब्‍जर्वेशन को समझने में सहायता करेंगी।
Advertisement

हबल टेलीस्‍कोप को अप्रैल 1990 में स्‍पेस में लॉन्‍च किया गया था। तब से इसने डीप स्‍पेस की कई बेहतरीन तस्‍वीरें कैद की हैं। बहुत जल्‍द इस टेलीस्‍कोप की जगह ‘जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप' (James Webb Telescope)  ले लेगा। पिछले साल 25 दिसंबर को नासा ने इसे लॉन्‍च किया है। अभी यह अंतर‍िक्ष में अपने उपरकणों को सेट कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप अपना काम शुरू कर देगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  2. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  3. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  4. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  5. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  7. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  8. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  10. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.