Starship Launch Test : दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट को उड़ाने की दूसरी कोशिश आज, क्‍या कामयाब होंगे Elon Musk? भारत में ऐसे देखें लाइव टेलिकास्‍ट

Starship Launch Test : कंपनी ने 17 अप्रैल को स्‍टारशिप रॉकेट के लॉन्‍च टेस्‍ट की पहली कोशिश की थी, लेकिन आखिरी मिनटों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिशन को टालना पड़ा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 13:12 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारशिप रॉकेट को आज शाम लॉन्‍च करने की योजना
  • शाम करीब 6.15 बजे से शुरू होगा लाइव टेलिकास्‍ट
  • दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट है स्‍टारशिप

Starship Launch Test : अगर आप इस लॉन्‍च को लाइव देखना चाहते हैं, तो आज शाम तैयार रहें। भारतीय समय के अनुसार, स्टारशिप लॉन्च टेस्‍ट शाम 6:58 बजे शुरू होगा।

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) आज अपने स्टारशिप रॉकेट (Starship Rocket) को दोबारा टेस्‍ट करने जा रही है। इसे दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट कहा जाता है। कंपनी ने 17 अप्रैल को स्‍टारशिप रॉकेट के लॉन्‍च टेस्‍ट की पहली कोशिश की थी, लेकिन आखिरी मिनटों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिशन को टालना पड़ा। अगर आज यह टेस्‍ट कामयाब होता है, तो कंपनी इतिहास रच देगी। दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियों की नजर इस मिशन पर है। भारत से भी इस लॉन्‍च टेस्‍ट को लाइव देखा जा सकेगा।  

रिपोर्टों के अनुसार, स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसके मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 
 

आज सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो रॉकेट के उड़ान भरने के करीब 8 मिनट बाद ‘सुपर हेवी बूस्टर' स्‍टारशिप से अलग हो जाएगा। वह लॉन्‍च साइट से 20 मील दूर समुद्र में गिरेगा। वहीं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ान जारी रहेगी। करीब 90 मिनट की स्‍पेसफ्लाइट हवाई द्वीप में काउई से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में प्रशांत महासागर में लैंड करेगी। माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा। एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है। उन्‍होंने कहा था कि लॉन्च 'उबाऊ नहीं होगा।
Advertisement



अगर आप इस लॉन्‍च को लाइव देखना चाहते हैं, तो आज शाम तैयार रहें। भारतीय समय के अनुसार, स्टारशिप लॉन्च टेस्‍ट शाम 6:58 बजे शुरू होगा। रात 8:00 बजे तक यह पूरा हो जाएगा। स्‍पेसएक्‍स के यूट्यूब चैनल @VideoFromSpace पर लॉन्‍च टेस्‍ट को लाइव देखा जा सकेगा। लाइव टेलिकास्‍ट शाम 6.15 बजे शुरू हो जाएगा।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.