कभी देखे हैं रंगीन बादल? पृथ्‍वी से 1 हजार प्रकाश वर्ष दूर से आई यह तस्‍वीर, जानें किसने क्लिक की

Herbig-Haro ऑब्‍जेक्‍ट्स तब बनते हैं, जब तारकीय हवाएं (stellar winds) या इन नए तारों से निकलने वाली गैस के जेट बहुत तेज ग‍ति पर अपने आसपास की गैस और धूल से टकराने वाली शॉकवेव बनाते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 11:13 IST
ख़ास बातें
  • यह दूरबीन पिछले 30 साल से अंतरिक्ष में है
  • इसने सुदूर अंतरिक्ष की कई शानदार तस्‍वीरें दिखाई हैं
  • हालिया तस्‍वीर ओरियन नेबुला से ली गई है

यह रंगीन इलाका IX Ori नाम के तारे की वजह से बना है, जो पृथ्वी से लगभग 1000 प्रकाश वर्ष दूर ओरियन नेबुला के बाहरी इलाके में स्थित है।

अंतरिक्ष में तैनात की गई अबतक की सबसे बड़ी दूरबीन जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (james webb telescope) ने अपना काम पूरी तरह शुरू कर दिया है, इसके बावजूद हबल टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) की उपयोगिता बनी हुई है। यह दूरबीन पिछले 30 साल से अंतरिक्ष की अनदेखी तस्‍वीरें हमें दिखा रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ESA के सहयोग से ऑपरेट हो रहे इस टेलीस्‍कोप ने एक शानदार क्‍लाउडस्‍केप (बादलों के समूह) को कैमरे में कैद किया है। इसमें Herbig-Haro ऑब्जेक्ट HH 505 के आसपास का रंगीन क्षेत्र दिखाई देता है। यह नए जन्‍मे तारों के आसपास का चमकदार क्षेत्र है। Herbig-Haro ऑब्‍जेक्‍ट्स तब बनते हैं, जब तारकीय हवाएं (stellar winds) या इन नए तारों से निकलने वाली गैस के जेट बहुत तेज ग‍ति पर अपने आसपास की गैस और धूल से टकराने वाली शॉकवेव बनाते हैं।

scitechdaily ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि HH 505 के आसपास का यह रंगीन इलाका IX Ori नाम के तारे की वजह से बना है। यह तारा पृथ्वी से लगभग 1000 प्रकाश वर्ष दूर ओरियन नेबुला के बाहरी इलाके में स्थित है। ओरियन नेबुला चमकीले तारों से निकलने वाली तेज पराबैंगनी रेडिएशन से भरा हुआ है। इस तस्‍वीर को हबल के एडवांस्ड कैमरा फॉर सर्वे (ACS) के साथ कैप्चर किया गया। ओरियन नेबुला, धूल और गैस का एक क्षेत्र है जहां हजारों तारे बन रहे हैं। यह पृथ्वी के नजदीक है। इसी वजह से हबल टेलीस्‍कोप इस पर फोकस करता रहा है। 

हबल टेलीस्‍कोप ने अंतरिक्ष की कई शानदार तस्‍वीरें हमें दिखाई हैं। जून महीने में इसने उस वक्‍त की सबसे बड़ी नियर-इन्फ्रारेड फोटो दिखाई थी, जिससे एस्ट्रोनोमर्स को यूनिवर्स के तारे बनाने वाले क्षेत्रों का नक्शा बनाने और यह जानने का मौका मिलता है कि सबसे पुरानी, ​​​​सबसे दूर की गैलेक्सी का निर्माण कैसे हुआ। 

3D-DASH नाम का यह हाई-रिजॉल्यूशन स्कैन रिसर्चर्स को James Webb Space Telescope के साथ चल रही स्टडी के लिए असामान्य वस्तुओं और लक्ष्यों का पता लगाने का मौका भी देगा। नियर-इन्फ्रारेड का मतलब है कि एस्ट्रोनोमर्स सबसे दूर की गैलेक्सी का भी पता लगा सकते हैं, क्योंकि यह हबल द्वारा देखी गई सबसे लंबी और सबसे लाल वेवलैंथ है। अब तक, इतनी बड़ी तस्वीर केवल जमीन से ही प्राप्त की जा सकती थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.