GSAT-24 सैटेलाइट का ‘आगाज’, अब 900 टीवी चैनल्‍स देख पाएंगे आप, ऐसे काम करती है सर्विस

GSAT 24 satellite : GSAT-24 एक 24-Ku बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन 4,180 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 14:56 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल जून में GSAT-24 नाम का एक सैटेलाइट लॉन्‍च हुआ था
  • इसे Tata Play को लीज पर दिया गया है
  • टाटा प्‍ले ने सोमवार से सैटेलाइट का इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया

लोगों को पहले से बेहतर पिक्‍चर क्‍वॉलिटी और साउंड सुनने को मिलेगा।

भारत ने पिछले साल जून में GSAT-24 नाम का एक सैटेलाइट लॉन्‍च किया था। सैटेलाइट को लॉन्‍च कराया था NewSpace India Limited (NSIL) ने। इस सैटेलाइट को डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सर्विस प्रोवाइडर Tata Play को लीज पर दिया गया है। सोमवार से टाटा प्‍ले ने GSAT-24 का इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे आपके टीवी देखने का अंदाज बदलने वाला है। टाटा प्‍ले पर अबतक 600 टीवी चैनल्‍स उपलब्‍ध हैं, जिनकी संख्‍या अब 900 तक हो जाएगी। और क्‍या बदल जाएगा GSAT-24 सैटेलाइट के इस्‍तेमाल से, आइए जानते हैं।  
 

900 चैनल्‍स, नॉर्थ-ईस्‍ट से अंडमान तक कवरेज 

पीआईबी की प्रेस रिलीज के अनुसार, GSAT-24 सैटेलाइट का इस्‍तेमाल शुरू होने से यूजर्स अब टाटा प्‍ले पर 900 टीवी चैनल्‍स देख पाएंगे। ये चैनल पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत पूरे भारत में देखे जा सकेंगे। यही नहीं, लोगों को पहले से बेहतर पिक्‍चर क्‍वॉलिटी और साउंड सुनने को मिलेगा। 
 

क्‍या है GSAT-24 सैटेलाइट 

GSAT-24 एक 24-Ku बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन 4,180 किलोग्राम है। यह DTH एप्लिकेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे भारत में कवरेज देगा। इसे लॉन्‍च कराने वाली NSIL देश की स्‍पेस एजेंसी ISRO की कमर्शियल शाखा है। सैटेलाइट को पिछले साल फ्रेंच गुयाना (दक्षिण अमेरिका) के कौरौ से फ्रांसीसी कंपनी Arianespace द्वारा संचालित Ariane 5 रॉकेट द्वारा लॉन्‍च किया गया था। 
 

एक सैटेलाइट पर चैनल मौजूद होने का फायदा? 

GSAT-24 सैटेलाइट का इस्‍तेमाल शुरू करने से टाटा प्‍ले को बड़ा फायदा होगा। उसके प्‍लेटफॉर्म पर ऑन एयर होने वाले सभी चैनल्‍स इसी सैटेलाइट से रिले होंगे। पहले चैनल अलग-अलग सैटेलाइट से रिले होते थे और कई इलाकों में यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल नहीं देख पाते थे। अब देश के हर कोने में लोगों को अपना पसंदीदा चैनल देखने को मिलेगा। 
 

क्‍या रिचार्ज की कॉस्‍ट बढ़ जाएगी? 

टाटा प्ले के मुताबिक जो 300 नए चैनल उसके डीटीएच प्‍लेटफॉर्म पर जुड़ेंगे, उनमें ज्‍यादातर एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट चैनल हैं। ये चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में भी होंगे। दावा है कि इन्‍हें देखने के लिए यूजर्स को ज्‍यादा पैसा नहीं खर्च करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.