आज रात आसमान में होने वाली है उल्‍काओं की बौछार, ऐसे देखें

Geminid meteor shower 2022 : हर घंटे लोगों को करीब 120 उल्‍काओं को आसमान में देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 19:44 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर के मध्य में पीक पर होती हैं ये उल्‍का बौछार
  • आज रात दिख सकता है शानदार नजारा
  • हालांकि इसके लिए आपको एक खुली अंधेरी जगह पर जाना होगा

Geminid meteor shower 2022 : जेमिनिड्स उल्का बौछार हर साल दिसंबर के मध्य में अपने पीक पर होती है। इससे सबसे अच्‍छी और लगातार होने वाली उल्‍का बौछार माना जाता है।

आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए आज एक खास मौका है। जेमिनिड्स उल्का बौछार (Geminids meteor shower) आज देर से सुबह होने तक अपने पीक पर होगी। आसान भाषा में कहा जाए, तो आज रात आसमान में ‘तारों की बारिश' होती हुई दिखाई देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर के देशों में हर घंटे लोगों को करीब 120 उल्‍काओं को आसमान में देखने का मौका मिलेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, जेमिनिड्स उल्का बौछार हर साल दिसंबर के मध्य में अपने पीक पर होती है। इससे सबसे अच्‍छी और लगातार होने वाली उल्‍का बौछार माना जाता है। 

बताया जाता है कि जेमिनिड्स उल्का बौछारें 19 नवंबर से 24 दिसंबर 2022 के बीच एक्टिव रहेंगी और आज यानी 14 दिसंबर को यह अपने पीक पर होंगी। जेमिनीड उल्का बौछार को यह नाम जेमिनी तारामंडल से मिला है, क्योंकि उल्का बौछार की शुरुआत वहीं से होती है। खास बात यह है कि इस खगोलीय घटना को देखने के लिए आपको वास्तव में किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती है। हालांकि कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। 

उल्‍का बौछारों को देखना आसान काम नहीं है। कई बार इसके लिए पूरी रात इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आपकी दिलचस्‍पी ऐसी घटनाओं में है, तो फ‍िर आपको इंतजार करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उल्‍का बौछारों को देखने का सबसे बेहतर समय रात करीब 1.30 बजे के बाद सुबह 6 बजे से पहले का है। 
 
उल्‍का बौछार देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर ऐसी जगह जाएं जहां आपको गहराती हुई रात दिखे। मसलन, कोई ग्रामीण इलाका। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सुनिश्चित करें कि आप सेफे हैं। अपने साथ एक कंबल या आरामदायक कुर्सी ले जाएं, क्‍योंकि उल्‍का बौछारों को देखने के लिए आपको घंटों इंतजार करना पड़ा सकता है। लोकेशन सेट होने के बाद जमीन पर लेट जाएं और आकाश को देखें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.