ये हुई ना बात! पहली बार वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में की मेटल पार्ट की 3D प्रिंटिंग

3D Printing in Space : ESA यानी यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने पहली बार स्‍पेस में एक मेटल पार्ट की 3D प्र‍िं‍टिंग करके दिखाई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में की गई मेटल पार्ट की 3डी प्रिंटिंग
  • भविष्‍य के स्‍पेस मिशनों को मिलेगी मदद
  • प्रिंट किया गया पार्ट क्‍वॉलिटी चेक के लिए आएगा पृथ्‍वी पर

जो चीज प्रिंट की गई उसे क्‍वॉलिटी चेक के लिए पृथ्‍वी पर भेजा जाएगा।

Photo Credit: ESA

3D Printing in Space : अंतरिक्ष में हो रहे वैज्ञानिक प्रयोग रोज नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। ESA यानी यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने पहली बार स्‍पेस में एक मेटल पार्ट की 3D प्र‍िं‍टिंग करके दिखाई है। स्‍पेस में 3D प्रिंटिंग करना इसलिए चुनौतीपूर्ण होता है, क्‍योंकि वहां गुरुत्‍वाकर्षण (gravity) नहीं है। इसकी वजह से प्रिंटिंग की क्‍वॉलिटी खराब हो सकती है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस चुनौती से मुकाबला करते हुए एक परफेक्‍ट 3D प्रिंटिंग करके दिखाई है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मेटल पार्ट की 3डी प्रिंटिंग में मेटल को पिघलाना होता है। स्‍पेस में बिना गुरुत्‍वाकर्षण के प्रिंटिंग में दिक्‍कतें आना लाजिमी था। इन चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने इंटरनेशल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर चीजें हालात के हिसाब से सेट कीं। 

साइंटिस्‍टों ने कई महीनों तक टेस्‍ट किए और प्रिंटर को सूक्ष्‍म गुरुत्‍वाकर्षण के माहौल में ढाला। इसके बाद उन्‍होंने स्‍पेस में मेटल पार्ट का पहला हिस्‍सा 3डी प्र‍िंटिंग की मदद से तैयार किया। टीम की योजना 2 और चीजों को प्रिंट करने की है। अभी जो चीज प्रिंट की गई उसे क्‍वॉलिटी चेक के लिए पृथ्‍वी पर भेजा जाएगा। 
 

3D प्रिंटिंग ऐसे की गई स्‍पेस में 

वैज्ञानिकों ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर एक स्‍टेनलेस स्‍टील तार को लेजर के जरिए पिघलाया। उससे मेटल का रेशा तैयार किया, जिससे 3डी प्रिंटिंग की गई। यूराेपीय स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि अंतरिक्ष में एक मेटल पार्ट को 3D प्रिंट करके वैज्ञानिकों ने स्‍पेस में मैन्‍युफैक्‍चरिंग की काबिल‍ियत हासिल कर ली। यह भविष्‍य के मिशनों में मददगार होगी। वैज्ञानिकों को लगता है कि लंबी दूरी के स्‍पेस मिशनों में जरूरत पड़ने पर वह स्‍पेयर पार्ट्स और कंस्‍ट्रक्‍शन से जुड़ी चीजें तैयार कर पाएंगे। 
Advertisement

3D प्रिंटिंग का इस्‍तेमाल स्‍पेस में बड़े पैमाने पर संभव हुआ तो वैज्ञानिकों को पृथ्‍वी से सामान ले जाने की जरूरत नहीं होगी। रॉ मटीरियल को अंतरिक्ष में ले जाकर वहां जरूरत की हर चीज मैन्‍युफैक्‍चर की जा सकेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.