Elon Musk का गेम प्‍लान! 10 लाख लोगों को ले जाएंगे मंगल ग्रह पर, कही बड़ी बात

Elon Musk Mars Plan : मस्‍क ने कहा कि मंगल ग्रह को लेकर अभी बहुत काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह को लेकर एलन मस्‍क की प्‍लानिंग
  • 10 लाख लोगों को ले जाना चाहते हैं लाल ग्रह पर
  • लिखा कि अभी इस पर काम करने की जरूरत

उन्‍होंने कहा कि एक दिन मंगल ग्रह की यात्रा किसी फ्लाइट ट्रिप की तरह होगी।

Elon Musk Mars Plan : टेस्‍ला, स्‍पेसएक्‍स और स्‍टारलिंक जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) का एक बड़ा सपना है। वह मंगल ग्रह (Mars) में लोगों को पहुंचाना चाहते हैं। उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स काफी वक्‍त से दुनिया के सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारशिप' (Starship) को टेस्‍ट कर रही है। स्‍टारशिप का लॉन्‍च जिस दिन सफल हुआ, इंसान को मंगल ग्रह पर भेजने की राह आसान हो सकती है। मस्‍क ने कई बार मंगल ग्रह को लेकर अपनी राय दी है। इस दफा उन्‍होंने जो कहा, वह सुर्खियां बटोरने वाला है। एलन ने कहा है कि वह 10 लाख लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाने का इरादा रखते हैं। 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक जवाबी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा कि हम मंगल ग्रह पर 10 लाख लोगों को लाने के लिए एक गेम प्लान तैयार कर रहे हैं। इससे पहले एक एक्‍स यूजर ने लिखा था कि स्‍टारशिप अबतक का सबसे बड़ा रॉकेट है और लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाएगा? 

मस्‍क ने कहा कि मंगल ग्रह को लेकर अभी बहुत काम करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि एक दिन मंगल ग्रह की यात्रा किसी फ्लाइट ट्रिप की तरह होगी यानी हवाई जहाज की तरह सफर करके इंसान मंगल तक पहुंच जाएगा। 
 

पिछले साल इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉटिकल कांग्रेस में एलन मस्‍क ने कहा था कि दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा रॉकेट ‘स्‍टारशिप' (Starship rocket) अपनी अगली उड़ानों में सफल हो सकता है। उन्‍होंने दावा किया था कि स्पेसएक्स (SpaceX) तीन से चार साल में मंगल ग्रह पर एक स्‍पेसक्राफ्ट उतार सकती है। यह मंगल ग्रह पर इंसानों को पहुंचाने के सपने को साकार कर सकता है। 

कुछ महीनों पहले मस्‍क ने भविष्‍य के एक लॉन्‍च पैड की तस्‍वीर भी शेयर की थी। उन्‍होंने उस लॉन्‍च पैड को मंगल ग्रह पर बताया था। मस्‍क ने उस दिन की कल्‍पना की थी, जिस दिन कोई रॉकेट सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर उतरेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.