अंतरिक्ष से गिराया अंडा, Nasa के पूर्व साइंटिस्‍ट ने किया प्रयोग, जानें क्‍या परिणाम निकला, देखें वीडियो

Egg Drop From Space : नासा के पूर्व साइंटिस्‍ट और यूट्यूबर मार्क रॉबर ने अंडे को अंतरिक्ष से गिराकर देखा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • नासा के पूर्व वैज्ञानिक के किया प्रयोग
  • 3 साल पहले शुरू किया था एक्‍सपेरिमेंट
  • यह व‍ीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है

Egg Drop From Space : इस प्रयोग को पूरा करने में मार्क रॉबर को काफी पैसे खर्चेन पड़े और एक बार वह विफल भी हुए।

साइंस एक्‍सपेरिमेंट किस हद तक जा चुके हैं, इसका हालिया उदाहरण है एक यूट्यूब वीडियो। नासा (Nasa) के पूर्व साइंटिस्‍ट और यूट्यूबर मार्क रॉबर ने एक प्रयोग किया है। उन्‍होंने अंडे को अंतरिक्ष से गिराकर देखा। है ना दिलचस्‍प! आप सोच रहे होंगे कि यह कैसा प्रयोग है। अंडा तो फूट ही गया होगा। जैसा आप सोच रहे हैं प्रयोग उसके ठीक उलट रहा। आइए जानते हैं अंडे को अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद जब उसे वहां से गिराया गया, तो क्‍या हुआ। 

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले आपको बता दें कि इस प्रयोग को पूरा करने में मार्क रॉबर को काफी पैसे खर्चेन पड़े और एक बार वह विफल भी हुए। मार्क ने अपने प्रयोग से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। यह बताता है कि मार्क को अपने प्रयोग को सफल बनाने में कितनी मेहनत लगी होगी। पहले जब उन्‍होंने कोशिश की थी, तब अंडा फूट गया था। 

दूसरी बार में मार्क अपने प्रयोग में सफल रहे, उन्‍हें मनमुताबिक रिजल्‍ट मिला। वह चाहते थे कि अंतरिक्ष से गिरने के बाद भी अंडा फूटे नहीं। ऐसा हुआ भी। आप सोच रहे होंगे, यह कैसे मुमकिन है। दरअसल, मार्क रॉबर अंडे को सुरक्षित तरीके से अंतरिक्ष से गिराना चाहते थे। उनकी पहली कोशिश इसलिए विफल हुई थी, क्‍योंकि अंडे को एक नियंत्रित स्पीड के साथ नीचे नहीं गिराया जा सका था। दूसरी बार में यह गलती नहीं दोहराई गई।  



अपने प्रयोग को सफल बनाने के लिए मार्क ने सभी जरूरी उपाय किए थे। मार्क को उनकी टीम सपोर्ट कर रही थी। मार्क ने रॉकेट में अंडे को फ‍िट किया। वह उसी रूप में धरती पर वापस आया, जिस रूप में अंतरिक्ष में भेजा गया था। पहले मार्क ने यह प्रयोग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से करने की योजना बनाई थी। फ‍िर उन्‍हें महसूस हुआ कि इंसान तो और ऊंची इमारतों के निर्माण में लगा है। ऐसे में मार्क ने इस प्रयोग को अंतरिक्ष से पूरा करने का फैसला किया।  
Advertisement

मार्क ने 3 साल पहले इस प्रयोग पर काम शुरू किया था। उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सबसे ज्यादा थकाने वाला वीडियो होगा। 25 नवंबर को शेयर किया गया उनका वीडियो फिलहाल यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 18 मिलियन व्यूज मिले हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.