पृथ्वी का 'दूसरा चांद' होने वाला है गायब! 30 साल बाद फिर लौटेगा ...

यह 2055 में धरती के पास वापस लौटेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 12:32 IST
ख़ास बातें
  • छोटा एस्टरॉयड 25 नवंबर को पृथ्वी की कक्षा को छोड़ देगा।
  • यह 2055 में धरती के पास वापस लौटेगा।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार यह एस्टरॉयड चांद का ही एक टुकड़ा हो सकता है।

Asteroid 2024 PT5 आने वाली 25 नवंबर को पृथ्वी की कक्षा को छोड़ देगा।

धरती का 'दूसरा चांद' अब गायब होने वाला है! जी हां, काफी दिनों से पृथ्वी के पास इसका अस्थायी दूसरा चांद घूम रहा है। यह एक छोटा एस्टरॉयड है जिसका नाम Asteroid 2024 PT5 है। जिस तरह से चंद्रमा हमारी पृथ्वी के करीब मौजूद है और इसकी परिक्रमा कर रहा है, इसी तरह से यह चट्टान धरती की कक्षा के चारों तरफ परिक्रमा कर रही है। यह 29 सितंबर को धरती के पास आया था और अब यह इसकी कक्षा को छोड़कर जाने वाला है। इसके बाद यह लगभग 3 दशकों के बाद लौटेगा। आइए जानते हैं नासा इसके बारे में क्या कह रही है? 

Asteroid 2024 PT5 को धरती का दूसरा चांद कहा गया है। यह एस्टरॉयड लगभग दो महीने से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फंसा हुआ है और इसकी परिक्रमा कर रहा है। अब यह 25 नवंबर को पृथ्वी की कक्षा को छोड़ देगा। Metro की रिपोर्ट के अनुसार यह 2055 में धरती के पास वापस लौटेगा। यह आकार में बहुत छोटा है और सिर्फ 33 फीट साइज का है। यह धरती से केवल 37 लाख किलोमीटर दूर है। 

इस तरह के चट्टानी टुकड़ों को क्षुद्रग्रह भी कहते हैं। नासा ने इस एस्टरॉयड को पहली बार 7 अगस्त को खोजा था। इसकी खोज NASA के एस्टरॉयड टेरेस्ट्रियल इम्पेक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) द्वारा की गई थी। यह क्षुद्रग्रह सोमवार, 25 नवंबर को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा। कहा जाता है कि यह क्षुद्रग्रह पहले 1960 के दशक में मिनी मून के रूप में पृथ्वी के पास दिखाई दिया था। 

नासा के वैज्ञानिकों को यह भी मानना है कि यह एस्टरॉयड चांद का ही एक टुकड़ा हो सकता है। रोचक बात यह है कि यह पृथ्वी एक चक्कर भी पूरा नहीं लगाएगा। चूंकि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बहुत शक्तिशाली है इसलिए इसके ऑर्बिट में हल्का बदलाव हो जाएगा और उसके बाद यह पृथ्वी की कक्षा को छोड़कर चला जाएगा। कई एस्टरॉयड धरती के करीब 45 लाख किलोमीटर तक भी चले आते हैं। इसी तरह 2024 PT5 जैसे कोई छोटा एस्टरॉयड जब धरती के करीब धीमी स्पीड (लगभग 3540 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम) आता है तो इसका गुरुत्वाकर्षण उसे बांध लेता है और यह इसके चारों तरफ घूमने लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.