धरती के सबसे करीब होगा सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह!

यह एक दुर्लभ घटना होगी जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह को करीब से देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 09:16 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य, पृथ्वी और बृहस्पति एक ही सीध में मौजूद होंगे।
  • बृहस्पति ग्रह आसमान में आसनी से पहचाना जा सकेगा।
  • यह एक दुर्लभ स्थिति होगी।

घटना के दौरान जुपिटर को सबसे करीब से देखा जा सकेगा।

आसमान को देखकर आपको भी कभी लगता होगा कि काश ये ग्रह और तारे नजदीक होते तो पास से देखे जा सकते। हालांकि आधुनिक विज्ञान की मदद से अब ऐसे टेलीस्कोप मौजूद हैं जो इंसान को इन्हें बेहद करीब से देखने की सुविधा देते हैं। लेकिन आम आदमी के लिए ऐसी बहुत कम घटनाएं अंतरिक्ष में होती हैं जो नंगी आंखों से देखी जा सकती हैं। अब 7 दिसंबर को एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। पृथ्वी इस घटना में सूर्य और बृहस्पति के साथ एक सीध में आने वाली है। 

अगर आप बृहस्पति ग्रह को आसमान में अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो 7 दिसंबर को यह मौका आने वाला है जब सूर्य, पृथ्वी और बृहस्पति एक ही लाइन में मौजूद होंगे। इससे बृहस्पति ग्रह आसमान में आसनी से पहचाना जा सकेगा। यह एक दुर्लभ स्थिति होगी जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह को देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इतने करीब तो जरूर होगा जिससे यह सबसे चमकीला दिखाई देगा। टेलीस्कोप के माध्यम से इसे साफ देखा जा सकेगा। यहां तक कि इसकी वायुमंडलीय बेल्ट और इसके गैलीलियन चंद्रमाओं को भी देखा जा सकेगा। 

कैसे देखें बृहस्पति ग्रह
7 दिसंबर को आपको पूर्वी उत्तर पूर्वी में देखना होगा। वृषभ तारामंडल के पास गुरू ग्रह दिखाई देगा। यह सूर्यास्त के बाद उदय होगा और सूर्योदय के समय दिखना बंद हो जाएगा। टेलीस्कोप की मदद से इससे बादलीय वायुमंडल को भी देख पाना संभव होगा। इसके चारों चंद्रमा भी इस दौरान देखे जा सकेंगे। 

इस खगोलीय घटना में ये तीनों खगोलीय पिंड एकसीध में आने वाले हैं। सूर्य की रोशनी जब जुपिटर पर पड़ेगी तो यह 34 मिनट में धरती पर पहुंचेगी जिससे कि जुपिटर साफ चमकने लगेगा। सौरमंडल के चमत्कारों को नजदीक से अनुभव करने का यह अच्छा मौका होगा। Forbes के अनुसार पृथ्वी का तेज ऑर्बिग कुछ पलों के लिए सूर्य और जुपिटर के बीच आ जाएगा। इसके कारण जुपिटर डिस्क को 100% पूरी देखा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इससे पहले जुपिटर पृथ्वी के इतने करीब नहीं आया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
  2. क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
  3. AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
  4. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  5. AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
  6. Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
  7. भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
  8. Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
  9. '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
  10. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.