दुनिया में पहली बार गर्भ में पल रहे बच्‍चे की ब्रेन सर्जरी, डॉक्‍टरों ने क्‍यों किया ऐसा? जानें

Brain Surgery : VOGM, ब्‍लड वेसल्‍स से जुड़ी एक असामान्‍यता है। यह परेशानी तब होती है, जब मस्तिष्‍क की धमनियां सीधे नसों से जुड़ जाती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 मई 2023 17:47 IST
ख़ास बातें
  • बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्‍टरों की सर्जरी
  • सर्जरी सफल रही, बच्‍चा अब ठीक है
  • सर्जरी के बाद बच्‍चे का जन्‍म हो गया

Brain Surgery : सर्जरी के बाद बच्‍चे का जन्‍म हो गया। वह अच्‍छी तरह से ग्रोथ कर रहा है। कोई दवा नहीं ले रहा।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

दुनिया में पहली बार गर्भ में पल रहे एक भ्रूण की ब्रेन सर्जरी की गई। ‘वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन' (VOGM) नाम की दुर्लभ स्थिति का इलाज करने के लिए डॉक्‍टरों ने बच्‍चे के जन्‍म से पहले उसकी ब्रेन सर्जरी की। VOGM, ब्‍लड वेसल्‍स से जुड़ी एक असामान्‍यता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परेशानी तब होती है, जब मस्तिष्‍क की धमनियां सीधे नसों से जुड़ जाती हैं। इसकी वजह से रक्‍त का प्रवाह असामान्‍य हो जाता है और नवजातों में कंजेस्टिव हार्ट फेलियर हो सकता है साथ ही हार्ट से फेफड़ों तक धमनियों में ब्‍लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। 

इस सर्जरी को बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल और अमेरिका के ब्रिघम एंड वूमन्‍स हॉस्प्टिल के सर्जनों ने पूरा किया। सर्जरी के लिए एम्बोलिजेशन (embolization) नाम की सर्जिकल तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया। सर्जरी से जुड़ीं डिटेल्‍स स्ट्रोक मैगजीन में पब्लिश हुई हैं। उसमें लिखा गया है कि सर्जरी सफल रही और असामान्‍यता का इलाज हो गया।  
Advertisement

साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के बाद बच्‍चे का जन्‍म हो गया। वह अच्‍छी तरह से ग्रोथ कर रहा है। कोई दवा नहीं ले रहा। उसकी डाइट सामान्‍य है और वजन भी बढ़ रहा है। बच्‍चा अपने घर आ गया है। उसके दिमाग पर सर्जरी के कोई नकारात्‍मक संकेत नहीं हैं। 

‘वेन ऑफ गैलेन मालफॉर्मेशन' नाम की असामान्‍यता 60 हजार में से एक को प्रभावित करती है। मस्तिष्‍क की धमनियों के कोशिकाओं के बजाए सीधे नसों से जुड़ने पर रक्‍त का प्रवाह यानी ब्‍लड फ्लो असामान्‍य हो जाता है। इस वजह से बच्‍चे के जन्‍म के बाद उसमें कई हानिकारक असर दिखाई देते हैं। डॉक्‍टरों का मानना है कि ऐसी स्थिति से प्रभावित 50 से 60 फीसदी बच्‍चे जन्‍म के फौरन बाद बीमार हो जाएंगे। इसमें मृत्‍यु दर भी 40 फीसदी है।  
Advertisement

सर्जरी तब की गई, जब भ्रूण की उम्र 34 हफ्ते से थोड़ा अधिक थी। डॉक्‍टरों ने जिस एम्बोलिजेशन नाम की तकनीक का इस्‍तेमाल किया, उसमें नसों में खास मटीरियल डाला जाता है मसलन-क्‍लॉटिंग एजेंट। इससे ब्‍लड को जमने में मदद मिलती है और उसे बहने से रोका जाता है। सर्जरी की वजह से बच्‍चे का जन्‍म तय वक्‍त से पहले हो गया। जन्‍म के बाद उसका मस्तिष्‍क और हार्ट सही तरीके से काम करने लगे थे। बच्‍चा समय से पहले पैदा हुआ था, इसलिए उसे कुछ हफ्तों तक एनआईसीयू में रखा गया। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.