मक्खी पहुंची 63 साल के आदमी की आंत में! डॉक्टर बोले- नहीं हो सकता! जानें पूरा मामला

63 साल के व्यक्ति की पहचान गुप्त रखते हुए डॉक्टर्स ने यहां कहा है कि वे इस खोज से हैरान हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • एक शख्स की बड़ी आंत में डॉक्टरों को एक मक्खी साबुत मिली है।
  • हालांकि मक्खी अपने आप से हिल-डुल नहीं रही थी।
  • मक्खी मरी हुई पाई गई थी।

अमेरिका में एक शख्स की बड़ी आंत में डॉक्टरों को एक मक्खी साबुत और सही सलामत मिली है

Photo Credit: Iww

क्या मक्खी मनुष्य की आंत में सही सलामत पहुंच सकती है? अमेरिकी डॉक्टरों को ये बात हजम नहीं हो रही है। अमेरिका में एक शख्स की बड़ी आंत में डॉक्टरों को एक मक्खी साबुत और सही सलामत मिली है जो कि असंभव सी बात लगती है। क्योंकि मक्खी अगर व्यक्ति के मुंह या खाने के द्वारा अंदर गई है तो पेट में बनने वाला एसिड उसे साबुत नहीं रहने देगा और गला देगा। लेकिन मक्खी साबुत मिली है, और वो भी बड़ी आंत में! डॉक्टर हैरान हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है। 

अमेरिकन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंटोरोलॉजी में प्रकाशित एक खोज में कहा गया है कि मिसूरी में एक 63 वर्षीय व्यक्ति जब अपने रूटीन कोलॉन (colon) टेस्ट के लिए गया तो कोलॉनस्कोपी में उसकी आंत के भीतर डॉक्टरों को मक्खी दिखाई दी जो साबुत थी। यह छोटी आंत के अंत और बड़ी आंत की शुरुआत में मौजूद थी। University of Missouri School of Medicine में डॉक्टर्स ने इस घटना के बारे में जिक्र किया है। 

63 साल के व्यक्ति की पहचान गुप्त रखते हुए डॉक्टर्स ने यहां कहा है कि वे इस खोज से हैरान हैं। क्योंकि पेशेंट का कहना है कि वह जांच के लिए आने से पहले केवल लिक्विड चीजें ही लेता है। उसके खाने की चीजों में मक्खी आने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। और अगर मक्खी खाने के द्वारा भीतर आई भी तो वह पेट में बनने वाले एसिड से बची कैसे? यहां पर बहुत सारे एंजाइम पाचन तंत्र से निकलते हैं तो किसी भी चीज को गला-पचा सकते हैं। यह सवाल डॉक्टरों के लिए पहेली बना हुआ है। 

हालांकि मक्खी अपने आप से हिल-डुल नहीं रही थी। मक्खी मरी हुई पाई गई थी। डॉक्टर कयास लगाकर देख रहे हैं कि अगर मक्खी व्यक्ति के रेक्टम (Rectum) से भी भीतर आई हो, तो भी उसका छोटी आंत के द्वार तक पहुंचना संभव नहीं लगता है। और ऐसा केस अभी तक सामने नहीं आया है कि किसी मक्खी के लार्वा को इंसान ने निगला हो, और बाद में भीतर आंत में उसने मक्खी का रूप लिया हो। इस प्रक्रिया को इंटेस्टिनल मायासिस (intestinal myiasis) कह देते हैं जो कि अभी तक किसी इंसान में देखी नहीं गई है। इसलिए डॉक्टर्स को अभी तक इस पहेली का जवाब नहीं मिल पाया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: fly in intestine, intact fly in intestine

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.