माउंट एवरेस्‍ट से दोगुना बड़ा धूमकेतु आ रहा हमारी ओर, क्‍या पृथ्‍वी के लिए बनेगा खतरा?

इस धूमकेतु को पहली बार साल 2017 में स्‍पॉट किया गया था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2022 16:40 IST
ख़ास बातें
  • यह धूमकेतु हमारी पृथ्‍वी के लिए कोई खतरा नहीं है
  • इसका न्‍यूक्लियस लगभग 18 किलोमीटर का है
  • यह पृथ्वी और हमारे इनर सोलर सिस्‍टम की ओर बढ़ रहा है

जब इसे खोजा गया था, तब इसके और पृथ्‍वे के बीच की दूरी 2.4 अरब किलोमीटर थी।

Photo Credit: earthsky.org

हमारे सौर मंडल में हर रोज ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन पर वैज्ञानिकों की नजर रहती है। इनमें से कई वाकये सीधे पृथ्‍वी से जुड़े होते हैं। ऐसी ही घटना के तहत एक विशाल धूमकेतु (comet) हमारी पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज काफी बड़ा है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि यह धूमकेतु हमारी पृथ्‍वी के सबसे ऊंचे पर्वत माउंड एवरेस्‍ट से लगभग दोगुना बड़ा है। C/2017 K2 (PanSTARRS) नाम का यह धूमकेतु क्‍या हमारी पृथ्‍वी के लिए कोई खतरा बन सकता है, आइए फटाफट से यह जान लेते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह धूमकेतु हमारी पृथ्‍वी के लिए कोई खतरा नहीं है। अनुमान है कि यह 14 जुलाई को हमारी पृथ्‍वी के सबसे नजदीक पहुंचेगा। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि यह धूमकेतु जब हमारी पृथ्‍वी के नजदीक आएगा, तब उसकी दूरी कितनी होगी। यह धूमकेतु अंतरिक्ष में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा मौका बनकर आ रहा है। क्‍योंकि यह साइज में बहुत बड़ा और चमकदार है, इसलिए इसे एक सामान्‍य दूरबीन की मदद से भी देखा जा सकेगा। 

गौर करने वाली बात यह है कि इस धूमकेतु को पहली बार साल 2017 में स्‍पॉट किया गया था। हवाई में लगे पैन-स्टार्स सर्वे इंस्‍ट्रूमेंट की मदद से इसे देखा गया था और यह पृथ्वी और हमारे इनर सोलर सिस्‍टम की ओर बढ़ रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, इस धूमकेतु का न्‍यूक्लियस लगभग 18 किलोमीटर का है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह माउंट एवरेस्‍ट से भी दोगुने आकार का होगा। 

जब इसे खोजा गया था, तब इसके और पृथ्‍वे के बीच की दूरी 2.4 अरब किलोमीटर थी। यह पृथ्वी से सूर्य की दूरी का 16 गुना से भी ज्‍यादा है। उस समय यह धूमकेतु शनि ग्रह के आसपास था। फ‍िलहाल यह पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इससे किसी तरह की खतरे की बात नहीं कही है। 
 

धूमकेतु और एस्‍टरॉयड में क्‍या है अंतर

नासा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार,  एस्‍टरॉयड एक छोटी चट्टानी चीज है। दूरबीन की मदद से इसे देखे जाने पर यह किसी प्रकाश बिंदु के रूप में दिखाई देता है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षा के बीच एक वलय में पाए जाते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड गोल होते हैं, कुछ लंबे होते हैं। जबकि कुछ का अपना उपग्रह भी होता है। एस्‍टरॉयड और धूमकेतु दोनों सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लेकिन एक धूमकेतु बर्फ और धूल से बना होता है। जब यह सूर्य के करीब आता है, तो उसकी बर्फ और धूल वाष्पित होने लगती है। दूरबीन से देखे जाने पर धूमकेतु अस्पष्ट दिखाई देता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: science news latest, Comet, Earth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  2. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  5. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  6. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  7. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  8. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  9. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  10. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.