मंगल पर जिंदा रह सकता है यह पौधा! चीनी वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

मंगल पर जीवन की संभावना तलाशने में वैज्ञानिक दशकों से जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 22:02 IST
ख़ास बातें
  • पौधा अंटार्कटिका और मोजेव मरुस्थल में पाया जाता है।
  • यह एक प्रकार की मरुस्थलीय काई (desert moss) होती है।
  • मंगल पर जीवन की संभावना तलाशने में वैज्ञानिक दशकों से जुटे हुए हैं।

यह पौधा असीम गर्मी, असीम ठंड, और रेडिएशन को बर्दाश्त कर सकता है।

मंगल पर जीवन की संभावना तलाशने में वैज्ञानिक दशकों से जुटे हुए हैं। अब चीन के वैज्ञानिकों ने इस दिशा में बड़ी खोज हाथ लगने का दावा किया है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पौधा खोज निकाला है जो मंगल ग्रह की विषम परिस्थितियों में भी खुद को जिंदा रख सकता है! हालांकि वैज्ञानिकों ने अभी इसकी सिर्फ संभावना जताई है। यह पौधा अंटार्कटिका और मोजेव मरुस्थल में पाया जाता है। यह एक प्रकार की मरुस्थलीय काई (desert moss) होती है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि यह लाल ग्रह पर जीवन को पनपाने की चाबी हो सकती है। 

The Guardian की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मरुस्थलीय काई का वैज्ञानिक नाम सिनट्रिकिया कैनिनर्विस (Syntrichia caninervis) है। इसके बारे में वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह असीम गर्मी, असीम ठंड, और रेडिएशन को बर्दाश्त कर सकती है। शोधकर्ताओं की टीम ने कहा है कि उनकी स्टडी अंतरिक्ष में बस्ती बसाने की नींव रखती है जिसमें प्राकृतिक रूप से चुने गए पौधे होंगे, जो कि वहां की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी खुद को बचाए रख सकेंगे। 

Advertisement
सिनट्रिकिया कैनिनर्विस (Syntrichia caninervis) के बारे में स्टडी में कहा गया है कि इसका पर्यावरणीय लचीलापन इसे उन सभी सूक्ष्मजीवों से ऊपर साबित करता है जो बेहद तनावपूर्ण वातावरण में भी खुद को जिंदा रख लेते हैं। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि यह एक अग्रणी पौधा है जो धरती से बाहर अंतरिक्ष में मानव बस्ती के निर्वहन की नींव रख सकता है। The Innovation नामक जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है। 

शोधकर्ताओं ने सिनट्रिकिया कैनिनर्विस के बारे में लेख में बताया कि यह मरुस्थलीय काई न केवल इस तरह के वातावरण में जिंदा रह पाई, बल्कि इसने खुद को पानी की अत्यधिक कमी से भी उबार लिया। यानी यह हाई लेवल की डिहाइड्रेशन से भी खुद को वापस ला सकता है। पौधे को 30 दिन माइनस 196 डिग्री सेल्सियस में गामा किरणों से एक्सपोज करवाया गया। इसे 5 सालों तक माइनस 80 डिग्री सेल्सियस में रखा गया। फिर भी यह सामान्य रूप से खुद का विकास करता रहा। 
Advertisement

इसके अलावा टीम ने मंगल ग्रह की तरह ही एक दबाव का क्षेत्र इसके लिए तैयार किया, वैसा ही तापमान इसके ऊपर से गुजारा गया, गैसों और अल्ट्रावायलेट रेडिएशन में इसे रखा गया। सात दिनों के बाद जब इसे देखा गया तो यह तब भी जिंदा ही था। वैज्ञानिक इस बात के लिए आश्वस्त दिख रहे हैं कि यह पौधा निश्चित रूप से मंगल ग्रह के चुनौतीपूर्ण वातावरण में जिंदा रह सकता है। हालांकि, इस क्षेत्र में अभी और भी गहन रिसर्च होना बाकी है, लेकिन सिनट्रिकिया कैनिनर्विस (Syntrichia caninervis) के रूप में वैज्ञानिकों को एक ऐसा पौधा मिल गया है जो अंतरिक्ष में धरती के बाहर जीवन की नींव रख सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Syntrichia caninervis, Survive On Mars, life on Mars, Mars

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.