भारत भरोसे चीन! 41 लाख रुपये की डिवाइस नहीं पहुंची ड्रैगन के देश, स्‍पेस स्‍टेशन में हो रहा इंतजार

SING Instrument : अपनी खीझ जाहिर करते हुए चीनी मीडिया ने लिखा है कि भारतीय वैज्ञानिकों को स्‍पेस स्‍टेशन में इस्‍तेमाल किए जाने वाले एक इंस्‍ट्रुमेंट को चीन भेजने में दिक्‍कत आ रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय वैज्ञानिकों ने की है एक डिवाइस तैयार
  • उस डिवाइस को चीन के स्‍पेस स्‍टेशन में लगाया जाना है
  • डिवाइस को अभी तक भारत से डिलिवर नहीं किया गया है

चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन के लिए इंडियन इ‍ंस्टिट्यूट ऑफ एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स की टीम ने नेबुलर गैस (सिंग) डिवाइस तैयार की है।

Photo Credit: Xinhua

आमतौर पर धारणा है कि भारत में जरूरत की ज्‍यादातर चीजें चीन से इम्‍पोर्ट होकर आती हैं। लेकिन इस वक्‍त चीन को भारत में बने एक इंस्‍ट्रुमेंट की जरूरत है। चीन के महत्‍वाकांक्षी तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन (Tiangong space station) के लिए भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया एक उपकरण अबतक चीन को डिलिवर नहीं किया गया है। अपनी खीझ जाहिर करते हुए चीनी मीडिया ने लिखा है कि भारतीय वैज्ञानिकों को स्‍पेस स्‍टेशन में इस्‍तेमाल किए जाने वाले एक इंस्‍ट्रुमेंट को चीन भेजने में दिक्‍कत आ रही है। 
 

क्‍या है यह उपकरण? 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन के लिए इंडियन इ‍ंस्टिट्यूट ऑफ एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स की टीम ने नेबुलर गैस (सिंग) डिवाइस तैयार की है। स्‍पेस साइंस की दुनिया में यह भारत और चीन के बीच अपनी तरह का पहला सहयोग था। भारतीय वैज्ञानिकों ने जिस इंस्‍ट्रुमेंट को तैयार किया है, उसकी कॉस्‍ट 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 41 लाख 37 हजार रुपये) बताई जाती है। 
Advertisement
 

क्‍या काम करेगा ‘सिंग' 

SING का पूरा नाम है- स्‍पेक्‍ट्रोग्राफ‍िक इन्‍वेस्टिगेशन ऑफ नेबुलर गैस (Spectrographic Investigation of Nebular Gas)। इस डिवाइस को तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर लगाया जाना है। जब स्‍टेशन पृथ्‍वी की परिक्रमा करेगा, तब SING पराबैंगनी तरंग बैंड में आकाश को स्कैन करेगा और इंटरस्‍टीलर (अंतरतारकीय) गैस की संरचना और बिहेवियर के अलावा किसी तारे के जन्म और मृत्यु को समझने में मदद करेगा।

रिपोर्ट कहती है कि इंडियन इ‍ंस्टिट्यूट ऑफ एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स की टीम ने करीब एक साल पहले सिंग डिवाइस के लिए विदेश मंत्रालय से निर्यात परमिट मांगा था। तब से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। रिपोर्ट में प्रोजेक्‍ट को लीड कर रहे खगोल भौतिकीविद् जयंत मूर्ति के हवाले से लिखा गया है कि दो महीने डिवाइस से जुड़ा काम पूरा कर लिया गया था। इंस्‍ट्रूमेंट एक साफ कमरे में है और उड़ान भरने के लिए तैयार है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि सिंग अकेला इंस्‍ट्रूमेंट नहीं है। चीन के स्‍पेस स्‍टेशन के लिए जो अन्‍य अंतरराष्‍ट्रीय प्रयोग किए जा रहे हैं, उन्‍हें भी एक्‍सपोर्ट से संब‍ंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सिंग इस साल चीन पहुंच जाता है तो वह चीनी स्‍पेस स्‍टेशन में काम करने वाला पहला इंटरनेशनल पेलोड होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.