पहली बार सामने आई चीन के स्‍पेस स्‍टेशन की तस्‍वीर, ISS से 20% बड़ा, जानें बाकी खूबियांं

एचडी कैमरे से ली गई तस्‍वीरों में देखा जा सकता है कि चीन अब अंतरिक्ष की दुनिया में कितना आगे निकल गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 19:03 IST
ख़ास बातें
  • चीन के स्‍पेस स्‍टेशन की तस्‍वीर आई सामने
  • साल 2021 से ऑपरेशनल है यह स्‍पेस स्‍टेशन
  • अमेरिका और रूस के आईएसएस से 20 फीसदी बड़ा है

चीन ने अपने दम पर स्‍पेस स्‍टेशन को बनाया है, जो इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से मुकाबला करता है।

Photo Credit: CMSE

चीन का स्‍पेस स्‍टेशन पूरी तरह से ऑपरेशनल है। पहली बार इसकी ऐसी तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन (Tiangong space station) की पूरी संरचना दिखाई दे रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के  शेनझोउ 16 मिशन के क्रू ने पृथ्‍वी पर लौटते समय इस स्‍पेस स्‍टेशन की शानदार तस्‍वीरें लीं। एचडी कैमरे से ली गई तस्‍वीरों में देखा जा सकता है कि चीन अब अंतरिक्ष की दुनिया में कितना आगे निकल गया है। उसने अपने दम पर स्‍पेस स्‍टेशन को बनाया है, जो इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से मुकाबला करता है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट कहती है कि शेनझोउ 16 टीम ने 26 अक्‍टूबर को चीनी स्‍पेस स्‍टेशन का कंट्रोल शेनझोउ 17 क्रू के हाथ में सौंपा और तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी के लिए रवाना हुए। उनमें कमांडर जिंग हैपेंग, झू यांगझू और गुई हाइचाओ शामिल थे। उसी टीम ने चीनी स्‍पेस स्‍टेशन की तस्‍वीरें ली। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 340 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। साल 2021 में पहली बार तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल पहुंचा था, जिसने वहां 90 दिन बिताए थे। हालांकि तब स्‍पेस स्‍टेशन का पहला भाग पूरा हुआ था। स्‍पेस स्‍टेशन की दूसरी और तीसरी यूनिट्स को पिछले साल और इस साल लॉन्‍च किया गया। 

तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन एक 55 मीटर लंबा स्‍टेशन है। इसका वजन 77 टन है। यह अमेरिका और रूस के दबदबे वाले इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से 20 फीसदी बड़ा है। इस स्‍पेस स्‍टेशन पर भी कई प्रयोग किए जा रहे हैं। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी कम से कम एक दशक तक इस स्‍पेस स्‍टेशन को ऑपरेट करना चाहती है। 
Advertisement

अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाकर चीन ने बाकी देशों खासतौर पर अमेरिका को चुनौती दी है। याद रहे कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में चीन को भागीदार नहीं बनाया गया था, जिसके बाद उसने अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाकर दम लिया। भारत भी स्‍पेस स्‍टेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ा है। उसने साल 2040 का लक्ष्‍य तय किया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.