Chandra Grahan 2022 : देखिए साल के आखिरी चंद्रग्रहण की पहली तस्‍वीरें

Chandra Grahan 2022 : चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से हुई। भारत में चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से हुई
  • देेशभर में चंद्रग्रहण देखा जा रहा है
  • जिन शहरों में ग्रहण नहीं देखा जा रहा, वहां के लोग ऑनलाइन देख सकते हैं

Chandra Grahan 2022 : पहली तस्‍वीर असम के गुवाहाटी से है, जबकि दूसरी झारखंड से होने का दावा किया गया है।

Chandra Grahan 2022 : भारत में मंलगवार को चंद्रग्रहण दिखाई दिया। यह चंद्रग्रहण की शुरुआती तस्‍वीरें हैं। देश के विभिन्‍न शहरों में चंद्रग्रहण दिखाई दिया है। इसका सबसे बेहतरीन नजारा पूर्वी भारत के शहरों में दिखा है। चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से हुई। भारत में चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का था। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी वो शहर हैं, जहां पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया। देश के बाकी हिस्‍सों में यानी उत्‍तर, पश्चिम और दक्षिण में लोगों ने आंशिक चंद्रग्रहण देखा। भारत के अलावा अन्‍य एशियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया में भी चंद्रग्रहण देखा जा रहा है। 
 

Advertisement
जैसा कि हमने आपको बताया यह चंद्रग्रहण शुरुआती तस्‍वीरें हैं, जिन्‍हें गैजेट्स 360 हिंदी की टीम ने खास आपके लिए अरेंज किया है। अनुमान है कि दुनियाभर में 2.7 अरब लोग इस चंद्रग्रहण को देख रहे हैं। अगर आपके इलाके की मौसमी परिस्थितियां चंद्रग्रहण को देखने में बाधा पहुंचा रही हैं, तो आप इस लिंक पर https://youtu.be/BjKUlaGmE2g क्लिक करके चंद्रग्रहण को लाइव ऑनलाइन देख सकते हैं। 

साल 2022 में दुनिया में 4 ग्रहण लगे। इनमें से 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण हैं। भारत में एक सूर्यग्रहण दिखाई दिया था और आज एक चंद्रग्रहण दिखाई दे रहा है। सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था, जिसकी तस्‍वीरें हमने आपको दिखाई थीं। आज चंद्रग्रहण की बारी है। चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इसी क्रम में सीधी रेखा में स्थित हों।  
Advertisement

सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्रग्रहण की भी हिंदू धर्म में काफी मान्‍यता है। मंगलवार को ग्रहण से  कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो गया था। सूतक काल सुबह 9:21 बजे शुरू हुआ और चंद्रग्रहण खत्‍म होने के साथ समाप्‍त हुआ। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए सूतक का समय दोपहर 2:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.