संस्‍कृत के अध्‍ययन में आएगी क्रांति! पाणिनि की 2 हजार 500 साल पुरानी ‘अष्टाध्यायी’ में व्‍याकरण की समस्‍या को कैंब्रिज के स्‍टूडेंट ने सुलझाया

Panini Ashtadhyayi : 27 साल के भारतीय पीएचडी स्‍टूडेंट ऋषि राजपोपत ने संस्कृत भाषा के विद्वान पाणिनि के एक नियम को डिकोड किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • मेटारूल को किया डिकोड
  • 27 साल के ऋषि राजपोपत का दावा
  • बताया कि पाणिनि क्‍या कहना चाहते थे

Panini Ashtadhyayi : पाणिनी के व्‍याकरण को अष्टाध्यायी (Astadhyayi) के नाम से भी जाना जाता है। अष्‍टाध्‍यायी में मूल शब्दों से नए शब्द बनाने के नियमों का पूरा समूह मौजूद है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक स्‍टूडेंट ने 5वीं शताब्‍दी ईसा पूर्व से अनसुलझी एक व्याकरण संबंधी समस्या को सॉल्‍व कर लिया है। कहा जा रहा है कि इससे संस्‍कृत के अध्‍ययन में क्रा‍ंति का आ सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, 27 साल के भारतीय पीएचडी स्‍टूडेंट ऋषि राजपोपत ने संस्कृत भाषा के विद्वान पाणिनि के एक नियम को डिकोड किया है, जिसे लगभग ढाई हजार साल पहले लिखा गया था। पाणिनी के व्‍याकरण को अष्टाध्यायी (Astadhyayi) के नाम से भी जाना जाता है। अष्‍टाध्‍यायी में मूल शब्दों से नए शब्द बनाने के नियमों का पूरा समूह मौजूद है। इसमें नए शब्‍द बनाने से जुड़े नियमों में अक्‍सर विरोध नजर आता है। तमाम विद्वान नियमों के इस्‍तेमाल को लेकर भ्रम में रहते हैं। 

अष्‍टाध्‍यायी में नियमों से जुड़ी कठिनाई को सुलझाने की कोशिश होती रही है। हालांकि अष्‍टाध्‍यायी में किसी तरह के विरोधाभास को सही करने के लिए पाणिनी ने भी यह नियम बनाया था। अब तक इसकी जो व्‍याख्‍या की गई है उसके मुताबिक समान अहमियत रखने वाले दो सूत्रों के बीच विरोधाभास होने पर व्‍याकरण क्रम के बाद आने वाला फॉर्म्‍युला लागू होगा। 

लेकिन यह भी व्‍याकरण की दृष्टि से गलत रिजल्‍ट देता है। इसे मेटारूल भी कहते हैं। ऋषि राजपोपत ने मेटारूल को ही डिकोड किया है। उन्‍होंने इसकी पारंपरिक व्याख्या को खारिज कर दिया है। तर्क दिया कि है कि पाणिनि ने जो नियम बनाया उसके जरिए वह समझाना चाहते थे कि किसी शब्द के बाएं और दाएं पक्षों पर लागू होने वाले नियमों के बीच, हम दाएं पक्ष पर लागू होने वाले नियम का चयन करें।

ऋषि राजपोपत ने पाया कि पाणिनि की अष्‍टाध्‍यायी बिना किसी अपवाद के व्याकरणिक रूप से सही शब्दों का निर्माण करती है। दिलचस्‍प यह है कि ऋषि करीब 9 महीनों तक इस समस्‍या को डिकोड नहीं कर पाए थे। वह स्‍टडी को छोड़ने वाले थे, तभी उन्‍होंने एक महीने आराम करने का फैसला किया। तैराकी की। साइक‍िल चलाई। प्रार्थना की। ध्‍यान लगाया। फ‍िर बिना मन के वापस स्‍टडी में जुटे। जैसे ही उन्‍होंने काम शुरू किया, उन्‍हें समझ आने लगा कि पाणिनि‍ क्‍या समझाना चाहते थे। दिलचस्‍प बात यह है कि भारत की 1 अरब से ज्‍यादा की आबादी में इस प्राचीन भाषा को बोलने वाले करीब 25 हजार लोग ही हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  4. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  7. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  9. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.