ब्लड टेस्ट बताएगा कितना बूढ़ा हो चुका है शरीर का अंग! समय से पहले हो सकेगा इलाज!

जांचकर्ताओं ने यह दिखाया है कि हमारे अंग अलग अलग दर से बूढ़े होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 21:28 IST
ख़ास बातें
  • अंग कितना बूढ़ा हो चुका है, ये ब्लड टेस्ट बताने में सक्षम हो जाएगा।
  • समय रहते उस अंग का इलाज शुरू किया जा सकेगा।
  • स्टेनफोर्ड मेडिसिन जांचकर्ताओं ने 5,678 लोगों पर अपना शोध किया है।

अंग कितना बूढ़ा हो चुका है, ये बल्ड टेस्ट बताने में सक्षम हो जाएगा।

Photo Credit: istock/angela macario

मेडिकल क्षेत्र में शोधकर्ता ऐसे बल्ड टेस्ट पर काम कर रहे हैं जिससे मनुष्य के शरीर के अंगों की बायोलॉजिकल ऐज का पता लग सकेगा। यानी अंग कितना बूढ़ा हो चुका है, ये ब्लड टेस्ट बताने में सक्षम हो जाएगा। इससे मेडिकल क्षेत्र में क्रांति आने की बात कही गई है क्योंकि इससे पता लग सकेगा कि कोई व्यक्ति कब बीमार पड़ने वाला है। ताकि उसके बीमार पड़ने से पहले ही उस संबंधित अंग के लिए इलाज शुरू किया जा सके और व्यक्ति को बीमार पड़ने से रोका जा सके। 

इस तरह की शोध से एक और संभावना निकल कर सामने आ रही है, जिसमें कहा गया है कि Alzheimer को रोगियों की हेल्थ को जानने में  इससे बहुत मदद मिलेगी। स्टेनफोर्ड मेडिसिन जांचकर्ताओं ने यह दिखाया है कि हमारे अंग अलग अलग दर से बूढ़े होते हैं। यानी अगर एक ही उम्र के दो व्यक्ति हैं तो उनके अंग अलग अलग क्षमता वाले हो सकते हैं, भले ही उम्र समान हो। यानी एक व्यक्ति का अंग दूसरे से बूढ़ा, या जवान हो सकता है। 
Advertisement

शोधकर्ताओं ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति का अंग उसी उम्र के दूसरे व्यक्ति से ज्यादा बूढ़ा हो चुका है तो ऐसे में उस व्यक्ति में उस अंग से संबंधित बीमारी होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, और जल्दी मौत होने की भी। स्टेनफोर्ड मेडिसिन जांचकर्ताओं ने 5,678 लोगों पर अपना शोध किया है। बता दें कि कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने मशीन लर्निंग की सहायता से मनुष्य के रक्त के प्रोटीन लेवल को जांचने में सफलता पाई है। 

स्टडी कहती है कि हर 5 में से 1 स्वस्थ व्यक्ति, जो 50 साल या उससे ऊपर का है, में कम से कम एक अंग ऐसा होता है जो बाकी अंगों की तुलना में ज्यादा तेजी से बूढ़ा हो रहा होता है। इसके लिए एक ऐसा ब्लड टेस्ट ईजाद किया जा सकता है जो बता देगा कि कोई कितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है। इससे समय रहते उस अंग का इलाज शुरू किया जा सकेगा। स्टडी के सीनियर लेखक टोनी वीस कोरे के अनुसार, अब किसी अंग की बायोलॉजिकल उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। जो कि बता सकता है कि उस अंग से संबंधित बीमारी उस शख्स में कब पनप सकती है। Nature जर्नल में इस स्टडी को पब्लिश किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  2. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  4. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  5. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  6. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  7. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  10. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.