Blood Moon 2021: साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज

ब्लड मून उस स्थित को कहा जाता है जब चांद की पूरी सतह लाल हो जाती है। ऐसा तभी होता है जब पृथ्वी चांद और सूरज के बीच आकर सूरज की रोशनी को सीधे चांद तक पहुंचने से रोकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2021 11:01 IST
ख़ास बातें
  • तीन घंटे तक दिखेगा Blood Moon 2021
  • इस साल का पहला और आखिरी ब्लड मून है ये
  • अगला ब्लूड मून 16 मई 2022 को नज़र आएगा
आज 26 मई को साल 2021 का पहला और आखिरी Blood Moon नज़र आने वाला है। समान्यतौर पर इसे "पूर्ण चंद्र ग्रहण" कहा जाता है और अंग्रेजी में Total Lunar Eclipse के नाम से जाना जाता है। बता दें, ब्लड मून तब दिखाई देता है जब चांद पृथ्वी की छाया में छुप जाता है और आकाश में लाल रंग की रोशनी नज़र आती है। दुनियाभर के कई हिस्सों में ब्लड मून 2021 को देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत के लोगों के लिए यह पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण के तौर पर महज 5 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।
 

Total lunar eclipse aka Blood Moon 2021 timings

NASA के अनुसार, इस साल Blood Moon 2021 या फिर पूर्ण चंद्र ग्रहण कुल मिलाकर 3 घंटे 7 मिनट तक रहने वाला है, जिसमें आंशिक ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण शामिल होगा। वैसे पूर्ण चंद्र ग्रहण लगभग 15 मिनट तक दिखाई देने वाला है। टाइमिंग की बात करें, तो ग्रहण 08:47am UTC (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:17 बजे) शुरू होगा। वहीं, पूर्ण चंद्र ग्रहण 11:11am UTC (भारतीय समयानुसार दोपहर शाम 4:41 बजे) दिखेगा, जो कि 11:18pm UTC (भारतीय समयानुसार शाम 4:48 बजे) तक रहेगा। पूर्ण रूप से यह चंद्र ग्रहण 01:49pm UTC ( भारतीय समयानुसार 7:19 बजे) तक खत्म होगा।
 

Will total lunar eclipse (Blood Moon 2021) be visible in India?

पूर्ण चंद्र ग्रहण 2021 उर्फ ब्लड मून 2021 दक्षिण/पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश क्षेत्रों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। कुछ शहरों में जहां पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देने की उम्मीद है, उनमें होनोलूलू, ह्यूस्टन, लॉस एंजिल्स, मनीला, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, सियोल, शंघाई और टोक्यो शामिल हैं। वहीं, बैंकॉक, शिकागो, ढाका, मॉन्ट्रियल, न्यूयॉर्क, टोरंटो और यांगून जैसे शहरों में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई दे सकता है। हालांकि, भारत में यह ग्रहण पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।
 

साल 2021 के बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को नज़र आएगा।
Advertisement
 

What exactly is Blood Moon?

ब्लड मून उस स्थित को कहा जाता है जब चांद की पूरी सतह लाल हो जाती है। ऐसा तभी होता है जब पृथ्वी चांद और सूरज के बीच आकर सूरज की रोशनी को सीधे चांद तक पहुंचने से रोकती है, ऐसे में पृथ्वी के वायुमंडल टक्कराकर जब रोशनी चांद की सतह पर पड़ती हैं तो यह लाल रंग में परिवरित हो जाती है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। इस चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन फिर भी कहा जाता है कि इसे टेलीस्कोप के माध्यम से ही देखा जाए।  
 

What is a penumbral lunar eclipse

बाकि चंद्र ग्रहण के विपरित जहां पृथ्वी का बीच वाला हिस्सा और छाया पूरे चांद को कवर करते हैं, वहीं, पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण उस स्थिति को कहा जाता है जब पृथ्वी सूर्य की कुछ रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है, पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से को पेनम्ब्रा कहा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.