110 साल बाद 18 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से धरती की ओर लौट रहा है 60 फीट का एस्टरॉयड!

बृहस्पति जैसे विशाल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण एस्टरॉयड अपनी दिशा अक्सर बदल लेते हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जून 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • यह 24.7 लाख किलोमीटर की दूरी तक धरती के करीब आने वाला है।
  • यह पहले भी, 28 दिसंबर 1913 को धरती के बेहद करीब से गुजर चुका है।
  • नासा ने इसके धरती पर गिरने जैसी सूचना जारी नहीं की है।

60 फीट का एस्टरॉयड आज 110 साल बाद धरती की ओर फिर से लौट रहा है।

NASA के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है। लेकिन पृथ्वी के निर्माण के समय ही कुछ ऐसी चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं बताई जाती हैं जिन्हें एस्टरॉयड का नाम दिया गया है। ये एस्टरॉयड ग्रहों के निर्माण के समय हुए विस्फोट से बने बताए जाते हैं जो लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं। लेकिन इनका एक चक्कर 1 हजार साल में भी पूरा हो सकता है। ऐसे में यह घूमते हुए कभी भी पृथ्वी की दिशा में चले आते हैं। एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं। जब ये पृथ्वी की दिशा में बहुत नजदीक आने लगते हैं तो नासा इन्हें ट्रैक करती है, और इनके लिए अलर्ट जारी करती है। 

स्पेस एजेंसी नासा ने आज भी 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। बल्कि इसके दो दिन बाद फिर से बड़े एस्टरॉयड धरती की ओर आने वाले हैं। ऐसे में आने वाले तीन दिन पृथ्वी के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं, क्योंकि एस्टरॉयड के साथ संभावना भी जुड़ी होती है कि ये धरती से टकरा भी सकते हैं, और भारी तबाही ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन आने वाले खतरनाक एस्टरॉयड के बारे में। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) एस्टरॉयड के लिए ट्रैकिंग करती है। JPL के अनुसार, 7 जून को दो चट्टानी टुकड़े धरती की ओर आ रहे हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड 2017 UJ2 है जो कि आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह 7.3 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। इसका आकार बहुत छोटा है, जो कि एक छोटी कार के जितना है। लेकिन यह पृथ्वी के बेहद करीब आने वाला है। यह 2,020,000 किलोमीटर की दूरी तक पृथ्वी के करीब होकर गुजरेगा। पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इसके आकार की तुलना में हजारों गुना ज्यादा है। ऐसे में छोटे एस्टरॉयड बड़े ग्रह की ओर बहुत आसानी से खिंच सकते हैं। हालांकि नासा ने इसके धरती से टकराने की जैसी कोई सूचना अभी तक जारी नहीं की है। इसकी स्पीड 20,261 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 

इसके अलावा आज एस्टरॉयड 2018 KR भी धरती के करीब आने वाला है। इसका साइज 60 फीट है। यह 24.7 लाख किलोमीटर की दूरी तक धरती के करीब आने वाला है। इसकी स्पीड 17544 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। इस एस्टरॉयड के बारे में खास तथ्य ये भी है कि यह पहले भी, 28 दिसंबर 1913 को धरती के बेहद करीब से गुजर चुका है। अब लगभग 110 साल बाद यह फिर से 18 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। क्या इस बार यह टकरा जाएगा? बहरहाल, नासा ने इसके धरती पर गिरने जैसी सूचना जारी नहीं की है। लेकिन बृहस्पति जैसे विशाल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण ये अपनी दिशा अक्सर बदल लेते हैं और इससे टकरा जाते हैं। अब देखना होगा कि यह आने वाला चट्टानी टुकड़ा पृथ्वी के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.