अंतरिक्ष से 30 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली 2 चट्टानें आज आ रहीं धरती के करीब!

नासा लगातार एस्टरॉयड पर नजर रखती है, साथ ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनका अध्य्यन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 10:45 IST
ख़ास बातें
  • asteroid 2023 NP के लिए नासा ने आज अलर्ट जारी किया है।
  • यह एस्टरॉयड Aten ग्रुप से संबंधति बताया जाता है।
  • 2062 Aten एस्टरॉयड के बाद इनका नाम पड़ा था।

नासा लगातार एस्टरॉयड पर नजर रखती है, साथ ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनका अध्य्यन भी कर रहे हैं।

Photo Credit: Live Science

अंतरिक्ष की गहराई का कोई अंत नहीं है, लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इसे काफी दूर तक देख पाने में सक्षम हो गए हैं। हमारे सौरमंडल में ही इतनी खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं जो कई बार वैज्ञानिकों को भी हैरान कर जाती हैं। सौरमंडल को प्लेनेटरी सिस्टम भी कहा जाता है जो मिल्की वे आकाशगंगा के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। सौरमंडल में 8 ग्रह हैं, और 5 ड्वार्फ प्लेनेट हैं। इसमें 200 से ज्यादा चंद्रमा बताए जाते जाते हैं और 12 लाख 98 हजार 368 (12,98,368) एस्टरॉयड मौजूद हैं। ये सभी गुरुत्वाकर्षण बल के चलते सूर्य के इर्द गिर्द चक्कर काट रहे हैं। 

यूं तो सौरमंडल में दो खगोलीय पिंडों के बीच की दूरी कक्षा के अनुसार निर्धारित रहती है। लेकिन एस्टरॉयड और उल्का पिंड की दिशा में कई बार बदलाव आ जाता है, और इसका कारण है उसकी ग्रेविटी से ज्यादा किसी बड़े ग्रह की ग्रेविटी का मौजूद होना। गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर ये अपनी दिशा बदल सकते हैं। जब कोई एस्टरॉयड पृथ्वी से 75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आ जाता है तो नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी अलर्ट जारी करती है। आज भी नासा ने 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक चट्टान आज धरती के करीब आने वाली है, जबकि दूसरी अगले 24 घंटे में धरती के पास पहुंचने वाली है। आइए जानते हैं नासा इनसे हो सकने वाले खतरे के बारे में क्या कहती है। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 NP (asteroid 2023 NP) के लिए नासा ने आज अलर्ट जारी किया है। यह एक 65 फीट का एस्टरॉयड है जो आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार एक बड़े मकान जितना कहा गया है। यह एस्टरॉयड Aten ग्रुप से संबंधति बताया जाता है। यह धरती से 5,000,000 किलोमीटर के लगभग दूरी तक आने वाला है। इसकी स्पीड 29660 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

2062 Aten एस्टरॉयड के बाद इनका नाम पड़ा था। इस ग्रुप के पहले एस्टरॉयड को 7 जनवरी 1976 को देखा गया था। यह बिजली की तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और आज बेहद करीब से होकर गुजरने वाला है। हालांकि नासा ने इसके लिए टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है। एस्टरॉयड 2023 NY(asteroid 2023 NY) के लिए भी नासा ने अलर्ट जारी किया है। यह एक 45 फीट का एस्टरॉयड है जो अगले 24 घंटों में धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह धरती के करीब 44.2 लाख किलोमीटर तक आने वाला है। हालांकि यह भी साइज में काफी छोटा है। नासा ने इसके लिए भी टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। 
Advertisement

नासा लगातार एस्टरॉयड पर नजर रखती है, साथ ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनका अध्य्यन भी कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये उसी पदार्थ के बने हैं जिससे कि हमारा पूरा सौरमंडल बना हुआ है, इसलिए इनकी स्टडी करना बड़े राज खोल सकता है। 4.6 अरब साल से अस्तित्व में मौजूद ये चट्टानी टुकड़े कई बार पृथ्वी के इतने करीब आ जाते हैं कि इनका टकराने का खतरा पैदा हो जाता है। उल्का पिंड भी इन्हीं के छोटे टुकड़े बताए जाते हैं, जो अक्सर धरती पर गिरते रहते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.