हर 90 मिनट में सूर्योदय-सूर्यास्‍त देखते हैं अंतरिक्ष यात्री

सोशल मीडिया पर एक ताजा बातचीत में इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन ने ट्विटर यूजर्स के सवालों का जवाब दिया। इस स्‍पेस स्‍टेशन के दो एस्ट्रोनॉट (जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेस्ट) हाल ही में सात घंटे तक स्पेसवॉक बाद स्‍पेस स्टेशन पर लौट आए।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 16:02 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन ने ट्विटर पर यूजर्स के सवालों का जवाब दिया
  • सवाल-जवाब के इसी सिलसिले के दौरान यह खुलासा हुआ
  • वैज्ञानिकों ने बताया कि कैसे तापमान के अंतर को झेल पाते हैं एस्‍ट्रोनॉट

मिशन के दौरान दोनों एस्‍ट्रोनॉट होशाइड और पेसक्वेस्ट एक सपोर्ट ब्रैकेट को इंस्‍टॉल करने के लिए स्‍पेसशिप से बाहर निकले थे

स्‍पेस में होने वाली घटनाएं लोगों के मन में उत्‍सुकता जगाती हैं। स्‍पेस को लेकर हम सभी के मन में ना जाने कितने ही सवाल आए दिन तैरते रहते हैं। कैसा हो, अगर लोगों के सवालों का जवाब स्‍पेस से हाल में लौटे एस्ट्रोनॉट दें। एक ऐसा ही बेहतरीन आयोजन हाल ही में हुआ। सोशल मीडिया पर एक ताजा बातचीत में इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन ने ट्विटर यूजर्स के सवालों का जवाब दिया। इस स्‍पेस स्‍टेशन के दो एस्ट्रोनॉट (जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेस्ट) हाल ही में लगभग सात घंटे तक स्पेसवॉक बाद स्‍पेस स्टेशन पर लौट आए।

बातचीत के दौरान एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या दोनों एस्ट्रोनॉट को उनके सूट के टेंपरेचर में कोई फर्क महसूस हुआ। इसके जवाब में इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन के ट्विटर हैंडल से ऐसा जवाब दिया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जवाब में लिखा गया, स्पेसवॉकर हर 90 मिनट में सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुभव करते हैं और यूजर पूछ रहे हैं कि क्या दोनों एस्ट्रोनॉट अपने सूट में तापमान में अंतर महसूस करते हैं। 
 
इस अविश्वसनीय घटना के बारे में बात करते हुए नासा के एक विशेषज्ञ ने बताया कि इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन हर 90 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस वजह से इतने कम समय में सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुभव होता है। इसके साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्‍त के दौरान तापमान में भी अंतर होता है। सूर्यास्त के दौरान निगेटिव 250 डिग्री और सूर्योदय के दौरान 250 डिग्री फॉरेनहाइट तक तापमान अंतर होता है। हालांकि स्‍पेससूट्स, इसका एस्‍ट्रोनॉट पर कोई असर नहीं पड़ने देते। उनमें सुरक्षा की तमाम लेयर्स होती हैं और ठंडा-गर्म रखने की खूबियां होती हैं, जिस वजह से एस्‍ट्रोनॉट्स सुरक्षित रहते हैं।

मिशन की एक और खूबी रही कि दोनों एस्‍ट्रोनॉट होशाइड और पेसक्वेस्ट एक सपोर्ट ब्रैकेट को इंस्‍टॉल करने के लिए स्‍पेसशिप से बाहर निकले थे, इसी के साथ उन्‍होंने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। स्‍पेस में यह इस साल की 12वीं वॉक थी।
Advertisement

स्‍पेस में इंसान की चहलकदमी का एक पहलू यह भी है कि कमर्शल इस्‍तेमाल के लिए इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन को खोलने के नासा का हाल के कदमों से ऊर्जा की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है और इस नए डिवेलपमेंट की वजह से टीम अपने 8 मौजूदा बिजली चैनलों में से 6 को अपग्रेड करने पर फोकस कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: astronaut, sunset, Sunrise, NASA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.