80 किलोमीटर ऊपर दिखी रहस्यमयी लाल बिजली! कैमरे में हुई कैद

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री ने आसमान में चमकती रहस्यमयी लाल रोशनी को कैमरे में कैद किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2023 20:36 IST
ख़ास बातें
  • यह बहुत तेजी से चमकती है जो कि एक मिलिसेकंड से भी कम समय होता है।
  • किसी वैज्ञानिक के लिए इसे कैप्चर करना बहुत मुश्किल होता है।
  • यह तूफानी बादलों के ऊपर चमकती है।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री ने आसमान में चमकती रहस्यमयी लाल रोशनी को कैमरे में कैद किया है।

Photo Credit: Astronaut Andreas Mogensen

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री ने आसमान में चमकती रहस्यमयी लाल रोशनी को कैमरे में कैद किया है। एस्ट्रॉनॉट एंड्रीस मॉगेंसेन ने इन तस्वीरों को हाई रिजॉल्यूशन कैमरा से कैद किया है, जब वे दानिश टेक्निकल यूनिवर्सिटी में थोर-डाविस प्रयोग के लिए कैमरा इस्तेमाल कर रहे थे। इस प्रयोग को धरती के ऊपरी वायुमंडल में चमकने वाली बिजली की जांच के लिए किया जाता है, ताकि पता लगाया जा सके कि इसका ग्रीन हाउस गैसों पर क्या प्रभाव पड़ता है, और ग्लोबल वॉर्मिंग में इनका क्या योगदान है।  

देखी गई लाल रोशनी को रेड स्प्राइट (red sprite) कहा गया है। इसका माप 14x26 किलोमीटर बताया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपेरिमेंट को लीड कर रहे साइंटिस्ट ऑलिवर चेनरिऑन के मुताबिक, एंड्रियास द्वारा कैप्चर की गई ये तस्वीरें अद्भुत हैं। 

क्या होता है रेड स्प्राइट (red sprite)? 
यह एक असाधारण घटना होती है जिसे ट्रांजिएंट लम्यूमिनस इवेंट कहा जाता है। आमतौर पर इसे लाल बिजली कह दिया जाता है। यह तूफानी बादलों के ऊपर गिरती है जो धरती की सतह से 40 से 80 किलोमीटर की ऊंचाई पर होते हैं। साधारण बिजली तो बादलों से धरती की ओर चलती है, लेकिन यह उसका उल्टा रास्ता लेती है। यह बादलों से और ऊपर अंतरिक्ष की ओर चलती है। 

यह बहुत तेजी से चमकती है जो कि एक मिलिसेकंड से भी कम समय होता है। ऐसे में किसी वैज्ञानिक के लिए इसे कैप्चर करना बहुत मुश्किल होता है। जिस कारण इसकी स्टडी करने में भी परेशानी आती है। चूंकि यह घटना तूफानी बादलों के ऊपर घटती है, इसलिए धरती से इसे ऑब्जर्व करना बहुत मुश्किल होता है। यह स्पेस से ज्यादा अच्छी तरह से देखी जा सकती है। रेड स्प्राइट ही केवल ऐसी मौसमी घटना नहीं है, इसके अलावा ब्लू जेट्स (blue jets) भी ट्रांजिएंट लम्यूमिनस इवेंट का दूसरा उदाहरण हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.