अंतरिक्ष से आ रही आफत! 28119km प्रति घंटा की स्पीड से पृथ्वी के करीब पहुंच रहे 2 बड़े एस्टरॉयड, जेट प्लेन जितना है साइज!

नासा कहती है कि एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन, अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 15:34 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने आज 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है
  • इनमें से एक एस्टरॉयड किसी घर के जितना बड़ा बताया गया है
  • अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एस्टरॉयड या उल्का पिंड बड़ी रूचि का विषय हैं

NASA के मुताबिक सौरमंडल में लाखों की संख्या में एस्टरॉयड मौजूद हैं।

Photo Credit: NASA/JPL

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एस्टरॉयड या उल्का पिंड बड़ी रूचि का विषय हैं। खगोल वैज्ञानिक लगातार इनके बारे में स्टडी कर रहे हैं। कहा जाता है कि हमारे सौरमंडल में लाखों की संख्या में एस्ट्रॉयड मौजूद हैं जिनमें से कुछ छोटे और कुछ बड़े आकार के भी हो सकते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आज फिर से 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। ये दोनों उल्का पिंड आज यानि 27 अप्रैल को धरती के करीब से गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड किसी घर के जितना बड़ा बताया गया है जबकि दूसरा एस्टरॉयड किसी बस जितना बड़ा बताया गया है। आइए इनकी गति और संभावित खतरे के बारे में पूरी जानकारी आपको बताते हैं, जो नासा की ओर से जारी की गई है। 

अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आज दो बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, दो बड़े एस्टरॉयड आज पृथ्वी से महज कुछ लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड को 2023 HU4 नाम दिया गया है। इसका साइज 58 फीट बताया गया है। यह एक बड़े घर के साइज का कहा जा रहा है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा तब इसकी दूरी धरती से महज 528,000 किलोमीटर की होगी। 

इसके अलावा एक और एस्टरॉयड आज नीले ग्रह के करीब आने की सूचना जारी की गई है। यह उल्का पिंड 2023 HK3 नाम का है जो किसी बस जितना बड़ा बताया जा रहा है। इसका साइज 28 फीट का कहा जा रहा है। यह भी आज धरती के करीब से होकर गुजरेगा। इसके बारे में कहा गया है कि यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 1630000 किलोमीटर होगी। नासा के अनुसार, हमारे सौरमंडल में लाखों की संख्या में एस्ट्रॉयड मौजूद हैं जिनमें से कुछ छोटे और कुछ बड़े आकार के भी हो सकते हैं।

नासा कहती है कि एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन, अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अप्रैल में एस्टरॉयड्स की कई घटनाएं होने वाली हैं। आज का एस्ट्रॉयड अलर्ट भी उसी का एक हिस्सा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.