27 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से 120 फीट तक के 3 एस्टरॉयड बढ़ रहे धरती की ओर!

एक तीसरा एस्टरॉयड भी 4 जून को धरती की ओर बढ़ रहा होगा। इसका नाम 2023 JE5 है। यह 110 फीट का चट्टानी टुकड़ा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 09:21 IST
ख़ास बातें
  • 2023 JE5 एस्टरॉयड 110 फीट का चट्टानी टुकड़ा है।
  • स्पेस एजेंसी नजदीक से गुजरने वाले एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी करती है।
  • 150 फीट या उससे बड़े एस्टरॉयड से पृथ्वी को बड़ा खतरा हो सकता है।

पृथ्वी को एस्टरॉयड से खतरा भी हो सकता है। एस्टरॉयड छोटे आकार के खगोलीय पिंड होते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एस्टरॉयड के लिए आए दिन अलर्ट जारी कर रही है। एजेंसी इन चट्टानी टुकड़ों पर नजर रखती है। सौरमंडल के निर्माण के समय यह शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं, यानि कि ये ग्रहों के ही अवशेष हो सकते हैं, ऐसा कहा जाता है। इनकी संरचना को समझने की वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं। इनकी भौतिक और रासायनिक संरचना को जानकर वैज्ञानिक पता लगा सकते हैं कि सौरमंडल में सूर्य का चक्कर लगा रहे अन्य ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ होगा, क्योंकि एस्टरॉयड भी ठीक ग्रहों की तरह ही सूर्य का चक्कर लगा रहे हैं। 

पृथ्वी को एस्टरॉयड से खतरा भी हो सकता है। एस्टरॉयड छोटे आकार के खगोलीय पिंड होते हैं। इनकी तुलना में किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण ज्यादा होता है, इसलिए ये ग्रहों की ओर आकर्षित भी हो जाते हैं। नासा ने 3 एस्टरॉयड्स के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ये अलर्ट जारी करती है। जिसके मुताबिक 4 जून को एस्टरॉयड 2023 HO18 धरती के पास आने वाला है। इसका साइज 96 फीट का है। यह चट्टानी टुकड़ा 467,000 किलोमीटर की दूरी से धरती के पास से गुजरने वाला है। यह एक ऐरोप्लेन जितना बड़ा है। लिस्ट किए गए तीनों एस्टरॉयड में यह सबसे छोटा है। 
Advertisement

इसके अलावा एक और एस्टरॉयड इसी दिन पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। इसका नाम 2023 JR2 है। इसका साइज 120 फीट है और यह एक हवाई जहाज के आकार का है। यह चट्टानी टुकड़ा सूरज का चक्कर लगाते हुए धरती के पास से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो सिर्फ 6,510,000 किलोमीटर ही दूर होगा। इसकी स्पीड हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा है। नासा के अनुसार यह चट्टान 27287 किलोमीटर प्रतिघंटा यानि कि लगभग 27 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से धरती के पास से गुजरने वाली है। लिस्ट किए गए एस्टरॉयड में ये सबसे बड़ा है। 

खतरा यहीं नहीं टला है। एक तीसरा एस्टरॉयड भी 4 जून को धरती की ओर बढ़ रहा होगा। इसका नाम 2023 JE5 है। यह 110 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो दोनों के बीच की दूरी 6,750,000 किलोमीटर ही रह जाएगी। ये तीनों ही एस्टरॉयड तूफान से भी हजारों गुना ज्यादा रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहे हैं। नासा ने एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है, लेकिन ये धरती से टकरा जाएंगे, ऐसी कोई संभावना नहीं जताई गई है। नासा कहती है कि 150 फीट या उससे बड़े एस्टरॉयड से पृथ्वी को बड़ा खतरा हो सकता है। 75 लाख किलोमीटर से नजदीक आने पर एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए स्पेस एजेंसी नजदीक से गुजरने वाले एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.