34 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार वाली 1600 फीट की चट्टान के रास्ते में आ रही धरती, अब क्या होगा!

एस्टरॉयड 2023 LZ (asteroid 2023 LZ)  के लिए नासा की ओर से आज अलर्ट जारी किया गया है। यह 60 फीट का चट्टानी टुकड़ा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2023 09:41 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड का इन दिनों पृथ्वी की ओर आना थम नहीं रहा है।
  • अंतरिक्ष से दो बड़ी चट्टानें पृथ्वी की दिशा में बढ़ रही हैं।
  • एस्टरॉयड 2020 DB5 1600 फीट का एक विशालकाय एस्टरॉयड है।

1600 फीट का पुल जितना बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Photo Credit: istock

अंतरिक्ष में खतरा बनकर मंडरा रही चट्टानों या एस्टरॉयड का इन दिनों पृथ्वी की ओर आना थम नहीं रहा है। अरबों साल पहले ग्रहों से बनी ये चट्टानें हमारे सौरमंडल में परिक्रमा कर रही हैं। ऊबड़ खाबड़ आकार लिए ये भारी भरकम पत्थर इन दिनों एक के बाद एक धरती की ओर रुख कर रहे हैं। एस्टरॉयड जब एक निर्धारित दूरी से अधिक करीब आने लगता है तो अंतरिक्ष एजेंसी नासा इसके लिए सावधान हो जाती है। ऐसे एस्टरॉयड्स पर नजर रखी जाती है। एस्टरॉयड यूं तो आकार में छोटे ही होते हैं, लेकिन कई बार इनका साइज सामान्य से कई गुना ज्यादा बड़ा पाया जाता है। ऐसे एस्टरॉयड पृथ्वी से अगर टकरा जाएं तो तबाही ला सकते हैं। पृथ्वी का सामना आज और कल, ऐसे ही भारी भरकम चट्टानी टुकड़ों से होने वाला है। 

अंतरिक्ष से दो बड़ी चट्टानें पृथ्वी की दिशा में बढ़ रही हैं। नासा ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट का मतलब है कि ये चट्टानें उस सीमा में प्रवेश करने वाली हैं, जहां से पृथ्वी को इनके आने से खतरा हो सकता है। 75 लाख किलोमीटर के दायरे के अंदर प्रवेश करने वाले एस्टरॉयड के लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी अलर्ट जारी करती है। आइए जानते हैं, आज JPL की ओर से कौन से एस्टरॉयड अलर्ट जारी किए गए हैं। क्या वाकई पृथ्वी को इनसे खतरा है? नासा इस बारे में क्या कहती है, पूरी जानकारी आपको बताते हैं। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 LZ (asteroid 2023 LZ)  के लिए नासा की ओर से आज अलर्ट जारी किया गया है। यह 60 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। यह बिजली की गति से आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज एक बड़े घर के बराबर बताया गया है। यह महज 3 लाख 17 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। इसी के कुछ घंटों के बाद ही एक और एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए भारी खतरा लिए इसकी तरफ बढ़ रहा होगा। 

एस्टरॉयड 2020 DB5 (asteroid 2020 DB5) एक विशालकाय एस्टरॉयड है जो अगले 24 घंटों में पृथ्वी की दिशा में तेजी से बढ़ता हुआ इसके करीब आने वाला है। इसका साइज डराने वाला है। यह 1600 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। कहा ये भी जा रहा है कि यह 1 किलोमीटर के आकार में फैला हो सकता है। 43 लाख किलोमीटर के दायरे में प्रवेश कर यह धरती के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। यह 34 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा है। एस्टरॉयड अगर ग्रेविटी की चपेट में आ जाए तो धरती पर गिर भी सकता है। हालांकि नासा ने अभी ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है। 
Advertisement

1600 फीट का एस्टरॉयड धरती पर कितनी बड़ी तबाही ला सकता है, इस बात का अंदाजा आप इस उदाहरण से लगा सकते हैं। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 8 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह 60 फीट साइज का था। एस्टरॉयड 2020 DB5 (asteroid 2020 DB5) इससे कई गुना बड़ा है। इसलिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस पर लगातार नजर रखे हुए हैं। धरती के करीब आने पर इसकी दिशा में क्या परिवर्तन आता है, या फिर ये सीधा गुजर जाएगा, ये देखने वाली बात होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.