• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Day 44 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म का पठान पर क्‍या असर? जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन

Pathaan Collection Day 44 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म का पठान पर क्‍या असर? जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Day 44 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म का पठान पर क्‍या असर? जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन
    1/5

    Pathaan Collection Day 44 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म का पठान पर क्‍या असर? जानें लेटेस्‍ट कलेक्‍शन

    Pathaan Collection Day 44 : जैसा कि एक्‍सपर्ट अनुमान लगा रहे थे, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म ‘तू झूठी मैं मक्‍कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई कर रही है। ऐसा लगता है कि इस फ‍िल्‍म के प्रदर्शन ने शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की कमाई पर असर डाला है। आंकड़े बताते हैं कि यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान ने अबतक का सबसे कम कलेक्‍शन दर्ज किया है। इसके बावजूद वह सेल्‍फी और शहजादा जैसी फ‍िल्‍मों से रोजाना अच्‍छी कमाई कर रही है।
  • गुरुवार का कलेक्‍शन में आई गिरावट
    2/5

    गुरुवार का कलेक्‍शन में आई गिरावट

    पठान के कलेक्‍शन में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। हालांकि फ‍िल्‍म को रिलीज हुए अब 44 दिन हो गए हैं। इतने दिनों बाद भी किसी फ‍िल्‍म का टिकट खिड़की पर टिके रहना मायने रखता है। पठान की कामयाबी का आलम यह है कि कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्‍फी भी इसे डिगा नहीं पाईं। अब आई टीजेएमएम ने अच्‍छी कमाई की है, जिसका असर पठान पर दिखाई देने लगा है। दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स ने एक टिकट के साथ एक फ्री का ऑफर एक्‍सटेंड किया है।
  • पठान का लेटेस्‍ट कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा
    3/5

    पठान का लेटेस्‍ट कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा

    बात करें फ‍िल्‍म के 44वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने गुरुवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 50 लाख रुपये जुटाए हैं। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पर भी लेटेस्‍ट अपडेट का हमें इंतजार है। पिछले वीकेंड फ‍िल्‍म ने अच्‍छा कलेक्‍शन दर्ज किया था, लेकिन अब रिलीज हुई टीजेएमएम, पठान को चुनौती देती हुई दिख रही है।
  • भारत में पठान का कुल कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा
    4/5

    भारत में पठान का कुल कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा

    sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान का भारत में कलेक्‍शन अब 537.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन भी 1030 करोड़ रुपये से ऊपर हो जाना चाहिए। हालांकि इस बारे में यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ओर से कोई ऑफ‍िशियल आंकड़े शेयर नहीं किए गए हैं। पठान के मेकर्स ने बीते दिनों दर्शकों को फ्री टिकट का ऑफर भी दिया था। ऑफर को दर्शकों का अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला, जिसके बाद स्‍कीम को एक्‍सटेंट किया गया है। बुक माय शो के जरिए इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
  • क्‍या है 1 टिकट पर 1 फ्री टिकट का ऑफर
    5/5

    क्‍या है 1 टिकट पर 1 फ्री टिकट का ऑफर

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने पठान फ‍िल्‍म के एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलने का ऐलान किया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जिन्‍होंने अबतक फ‍िल्‍म नहीं देखी है और इस हफ्ते परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करने की योजना बना रहे हैं। पठान की निर्माता यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने इस बारे में ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी। ट्वीट में लिखा गया था, ब्लॉकबस्टर #पठान के लिए एक मेगा ऑफर है। 3 से 5 मार्च तक 1 टिकट खरीदें और 1 मुफ्त प्राप्त करें। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर। नियम और शर्तें लागू। हालांकि यह ऑफर अब भी वैलिड है। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »