• होम
  • फ़ोटो
  • Best 32 inch Smart TV in India: ये हैं 32 इंच साइज वाले 6 बेस्ट स्मार्ट TV

Best 32 inch Smart TV in India: ये हैं 32-इंच साइज वाले 6 बेस्ट स्मार्ट TV

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Realme TV (TV 32)
    1/6

    Realme TV (TV 32)

    Realme TV भी HD रेडी टीवी है, जो Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, Youtube सहित कई ऐप्स मिलते हैं। इसका साउंड आउटपुट 24W है। कंपनी ने इसमें MediaTek का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। टीवी Chroma Boost पिक्चर इंजन के साथ आता है। टीवी Dolby Surround ऑडियो सपोर्ट करता है। टीवी गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों का सपोर्ट है।
  • Hisense A4G (32A4G)
    2/6

    Hisense A4G (32A4G)

    Hisense A4G मॉडल का 32-इंच साइज वाला यह स्मार्ट टेलीविजन HD रेडी है और 1366 x 768 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी है, जिसमें Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, Youtube सहित कई ऐप्स मिलते हैं और साथ ही सैंकड़ों ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें Android टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। टीवी गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसका साउंड आउटपुट 20W है। पैन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें Dts X साउंड सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टीवी डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है।
  • iFFALCON by TCL (32F52)
    3/6

    iFFALCON by TCL (32F52)

    iFFALCON Android टीवी है, जो HD रेडी पैनल के साथ आता है। पैनल HDR सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी एक IPQ इंजन देती है, जो पिक्चर की ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को ऑप्टिमाइज करता है। इसके अलावा, माइक्रो डिमिंग फीचर से लैस यह टीवी 512 अलग-अलग जोन में ऑन-स्क्रीन विजुअल्स को एनालाइज करता है और उसके अनुसार ब्राइटनेस और डार्कनेस को ट्वीक करता है। ये Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से लैस आता है। इसका साउंड आउटपुट 16W है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों शामिल हैं।
  • Mi 5A (2022 Model)
    4/6

    Mi 5A (2022 Model)

    Xiaomi के Mi 5A (L32M7-5AIN) HD स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका बेजल-लैस डिजाइन है। इसमें Dolby Audio मिलता है, जो इसमें मौजूद 20W स्पीकर्स से बेहतरीन साउंड आउटपुट देने का दावा करता है। इसमें भी Android ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और ये गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से लैस आता है। टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube जैसे ऐप्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में Bluetooth 5.0 और डुअल-बैंड Wi-Fi शामिल हैं।
  • OnePlus Y1S (32HD2A00)
    5/6

    OnePlus Y1S (32HD2A00)

    OnePlus Y1S मॉडल का 32-इंच साइज वाला यह स्मार्ट HD रेडी टीवी 1366 x 768 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी है, जिसमें Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, Youtube सहित कई ऐप्स मिलते हैं और साथ ही सैंकड़ों ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें Android टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। टीवी गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसका साउंड आउटपुट 20W है। इसमें Dolby Audio साउंड सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टीवी डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। इसकी एक खासियत बेजल-लैस डिजाइन है।
  • LG All-in-One (32LM560BPTC)
    6/6

    LG All-in-One (32LM560BPTC)

    32-इंच स्क्रीन साइज वाला LG 32LM560BPTC HD रेडी LED स्मार्ट टीवी है, जो एक्टिव HDR से लैस आता है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है। साथ ही टीवी DTS Virtual X और Dolby Audio जैसे ऑडियो फीचर्स से लैस आता है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube ऐप्स मिलते हैं। टीवी WebOS के साथ आता है। यह Android OS नहीं है, इसलिए आपको इसमें Play Store नहीं मिलेगा। साउंड आउटपुट 10W है।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »